Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सूचनाकर्ता विश्राम प्रसाद शाह पिता सोख लाल शाह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गहिड़ार थाना माड़ा जिला सिंगरौली का दिनांक 09.03.2026 को थाना माड़ा मे सूचना लेख कराया

    March 16, 2026

    दिल्ली के सवर्णों कों आवश्यक सूचना –

    March 16, 2026

    साथियों के लिए एक आवश्यक सूचना।

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»एलपीजी सिलेंडर एवं खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई, सीधे भेजे जाएंगे जेल : डीएम
    Breaking News

    एलपीजी सिलेंडर एवं खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई, सीधे भेजे जाएंगे जेल : डीएम

    adminBy adminMarch 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी
    (जन सम्पर्क कार्यालय)
    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक :- 12.03.2026

    एलपीजी सिलेंडर एवं खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई, सीधे भेजे जाएंगे जेल : डीएम
    सीतामढ़ी,
    जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में धान अधिप्राप्ति एवं आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति, वितरण व्यवस्था तथा धान अधिप्राप्ति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
    बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अनुमंडलवार समीक्षा करते हुए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गैस एजेंसियों द्वारा किए जा रहे एलपीजी सिलेंडरों के वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में एलपीजी सिलेंडर अथवा अन्य आवश्यक खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा।
    जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों का नियमित स्टॉक वेरिफिकेशन कराने तथा अवैध भंडारण की सूचना मिलने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में एचपीसीएल के प्रतिनिधि के अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश भी दिया गया।
    उन्होंने सभी एलपीजी गैस एजेंसियों को प्रतिदिन वितरित किए गए सिलेंडरों की संख्या तथा शेष उपलब्ध स्टॉक की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    घरेलू गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने छापेमारी दल के गठन का निर्देश दिया। इस टीम में सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया है।
    निर्देश दिया गया कि सभी दंडाधिकारी प्रतिदिन भ्रमणशील रहकर अपने-अपने क्षेत्र के होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग न हो रहा हो। साथ ही गैस एजेंसियों द्वारा किसी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की भी जांच की जाएगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    इस संबंध में आम जनों की शिकायत प्राप्त करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय किया गया है, जो समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सीतामढ़ी में कार्य करेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06226-250316 है।
    बैठक में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पैक्स गोदामों के निरीक्षण एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर धान खरीद में अनियमितता पाए जाने पर परसौनी, मेजरगंज एवं बोखड़ा प्रखंड के संबंधित पैक्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा तथा उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुओं की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर होगी परिचारी/(सामान्य+आदेशपाल) की लिखित परीक्षा
    Next Article रुन्नीसैदपुर थाना कांड संख्या 16/26 (बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम मामले)के प्राथमिकी अभियुक्त मुनटून मंडल को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
    admin

    Related Posts

    सूचनाकर्ता विश्राम प्रसाद शाह पिता सोख लाल शाह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गहिड़ार थाना माड़ा जिला सिंगरौली का दिनांक 09.03.2026 को थाना माड़ा मे सूचना लेख कराया

    March 16, 2026

    दिल्ली के सवर्णों कों आवश्यक सूचना –

    March 16, 2026

    साथियों के लिए एक आवश्यक सूचना।

    March 16, 2026

    देश के नवगीतकारों का सीतामढ़ी पंच तीर्थ स्थल भ्रमण

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    सूचनाकर्ता विश्राम प्रसाद शाह पिता सोख लाल शाह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गहिड़ार थाना माड़ा जिला सिंगरौली का दिनांक 09.03.2026 को थाना माड़ा मे सूचना लेख कराया

    By adminMarch 16, 20260

    गुमशुदा की तलास ————-सूचनाकर्ता विश्राम प्रसाद शाह पिता सोख लाल शाह उम्र 35 वर्ष निवासी…

    दिल्ली के सवर्णों कों आवश्यक सूचना –

    March 16, 2026

    साथियों के लिए एक आवश्यक सूचना।

    March 16, 2026

    देश के नवगीतकारों का सीतामढ़ी पंच तीर्थ स्थल भ्रमण

    March 16, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (601)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?