समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 12 /03/2026
⬛️ मधुबनी शहर के नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत पथ प्रमंडल, मधुबनी द्वारा शहर के एक महत्वपूर्ण मार्ग पर पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आर.के. कॉलेज मुख्य द्वार से किशोरी लाल चौक – लोहरसारी चौक – संतु नगर चौक होते हुए भुवना उद्यान तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना के तहत सड़क के साथ-साथ समुचित जल निकासी की व्यवस्था के लिए नाली निर्माण भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
इस सड़क की कुल लंबाई 2.10 किलोमीटर होगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए ₹1270.72 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस निर्माण कार्य के पूरा होने से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यवसायियों तथा आम यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और शहर के विकास को भी नई गति मिलेगी।
पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृति के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा कर जनता को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
जिला प्रशासन ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सुरक्षित, सुगम एवं सुदृढ़ सड़क नेटवर्क विकसित करना है, ताकि आम लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।——————————————————————————* ..*
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani
