Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरई महाविद्यालय में पास आउट होने के डेढ़ वर्षो के बाद भी नहीं मिल रही मार्कशीट छात्र को,

    March 12, 2026

    यूपीएससी परीक्षा में सफलता पर बधाई देते साहू भूपाल भारती

    March 12, 2026

    बेलसंड की अध्यक्षता में भूमि–विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»जिलाधिकारी ने तेल कंपनियों के प्रबंधकों एवं गैस वितरकों के साथ की समीक्षा बैठक, जिले में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य
    Breaking News

    जिलाधिकारी ने तेल कंपनियों के प्रबंधकों एवं गैस वितरकों के साथ की समीक्षा बैठक, जिले में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

    adminBy adminMarch 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    ■ अफवाह फैलाने वालों एवं जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई । ■ अनावश्यक गैस सिलेंडर बुकिंग एवं भंडारण से बचने की अपील। ■ घरेलू एलपीजी का व्यावसायिक उपयोग या कालाबाजारी पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई

    मधुबनी, 11 मार्च 2026 : जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिले के संबंधित तेल कंपनियों के प्रबंधकों एवं एलपीजी गैस वितरकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित भारत पेट्रोलियम,हिंदुस्तान पेट्रोलियम ,इंडियल ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधकों ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है। सभी गैस वितरकों को उनके मांग के अनुरूप समसमय गैस की आपूर्ति की जा रही है। बैठक में उपस्थित सभी गैस वितरकों ने भी तेल कंपनियों के प्रबंधकों की इस बात का समर्थन किया।

    बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से गैस की संभावित कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएँ प्रसारित की जा रही हैं, जिससे आम लोगों में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

    जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाले, जमाखोरी करने वाले या गैस की कालाबाजारी करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि जैसा कि तेल कंपनियों के प्रबंधकों ने गैस की पूर्ण उपलब्धता की जानकारी दी है उसके आलोक में गैस उपभोक्ता अनावश्यक रूप से अतिरिक्त गैस सिलेंडर की बुकिंग या घरों में गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से गैस उपलब्ध हो सके।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, अनधिकृत भंडारण या अवैध वितरण करना Liquefied Petroleum Gas (Regulation of Supply and Distribution) Order, 2000 के क्लॉज 3, 4 एवं 5 का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में Essential Commodities Act, 1955 की धारा 7 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    जिलाधिकारी ने सभी गैस वितरकों को निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न होने दें।

    उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को एलपीजी गोदामों, वितरण केंद्रों एवं अन्य संदिग्ध स्थलों पर नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए तथा आवश्यकता पड़ने पर तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई करने को कहा।

    इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन झा,सभी अनुमंडल पदाधिकारी ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    अंत में जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे संयम बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें तथा प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में तेल कंपनियों के उपस्थिय अधिकारियों ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने पुनः कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। ————————————————–* ..*

      *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

    =============== ===

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिले में गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर आम नागरिक अब आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं
    Next Article नीतीश सरकारक स्टार्टअप आ उद्यमिता प्रोत्साहन योजना सं युवा उद्यमी सभ कें 10 लाख टाका धरिक सहायता देल जा रहल अछि, ताकि ओ अपना राज्य मे व्यवसाय शुरू कए सकथि
    admin

    Related Posts

    सरई महाविद्यालय में पास आउट होने के डेढ़ वर्षो के बाद भी नहीं मिल रही मार्कशीट छात्र को,

    March 12, 2026

    बेलसंड की अध्यक्षता में भूमि–विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया

    March 12, 2026

    यूपीएससी परीक्षा में सफलता पर बधाई देते साहू भूपाल भारती

    March 12, 2026

    गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता एवं सक्रियता का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

    March 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    सरई महाविद्यालय में पास आउट होने के डेढ़ वर्षो के बाद भी नहीं मिल रही मार्कशीट छात्र को,

    By adminMarch 12, 20260

    अतिथि विद्वान अशोक भारती ने छात्र से कहा कुछ समझ लेना मार्कशीट मंगवा देंगे,कुछ समझ…

    यूपीएससी परीक्षा में सफलता पर बधाई देते साहू भूपाल भारती

    March 12, 2026

    बेलसंड की अध्यक्षता में भूमि–विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया

    March 12, 2026

    नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

    March 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (567)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?