पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है।
जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके।
इसी क्रम में सोनबरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल के साथ 12.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके तहत सघन वाहन जांच अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है, जिसमें संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है।
इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी पुलिस ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं साहस, समर्पण और शक्ति की प्रतीक हैं। पुलिस प्रशासन ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
सीतामढ़ी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है तथा महिला हेल्प डेस्क एवं अभया ब्रिगेड के माध्यम से महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
