Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीएम योगी की वार्निंग फ्लीट में बस घुसने की घटना, एसपी ट्रैफिक समेत तीन अधिकारियों की जांच

    February 18, 2026

    क्रिप्टो निवेश में 10 गुना मुनाफे का झांसा, एलआईसी एजेंट से 38 लाख की ठगी

    February 18, 2026

    15 वर्षीय बालिका की शादी रुकवाई, हरियाणा से आई बारात लौटाई

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई।बैठक में एजेंडावर सभी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।
    Breaking News

    जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई।बैठक में एजेंडावर सभी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।

    adminBy adminFebruary 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय सीतामढ़ी

    जन संपर्क प्रशाखा

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक—17—02—2026

    जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई।बैठक में एजेंडावर सभी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।

    बैठक में टंडसपुर,बथनाहा , सरकारी बस स्टैंड निर्माण से संबंधित जमीन के प्रस्ताव भेजने के लिए सीओ बथनाहा को निर्देशित किया गया। अभी तक प्रस्ताव भेजने में विलंब को देखते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछने एवं वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एसडीओ सदर को निर्देशित किया गया कि रुन्नीसैदपुर बाजार सरकारी बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुचारू रूप से संचालित कराना सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि
    विश्वनाथपुर चौक, शंकर चौक, कारगिल चौक, किरण चौक ,गौशाला चौक, महंतसाह चौक पर ट्रैफिक लाइट के अधिष्ठान के संबंध में जिलाधिकारी सीतामढ़ी के स्तर से परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही ट्रैफिक लाइट के साथ-साथ
    एएनपीआर कैमरा लगाने का भी अनुरोध विभाग से किया गया है
    बैठक में शंकर चौक स्थित चिन्हित पार्किंग स्थल को शुरू करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए ।निर्देश दिया गया कि नगर निगम और खेल विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए उक्त दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई करें।

    बैठक में इसके अतिरिक्त शहर में ई रिक्शा /ऑटो के सुव्यवस्थित परिचालन सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश।शहर में सुदृढ़ ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर बैठक में निर्देशित किया गया कि अंडर एज ऑटो चालकों एवं उनके लाइसेंस को लेकर अभियान चलाया जाए। नाबालिग ऑटो चालकों को प्रतिबंधित करें ।।
    बैठक में ट्रैफिक डीएसपी,डीटीओ एवं उनके अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएं।

    सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ड्रंकन ड्राइविंग पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया। मद्दनिषेध विभाग एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देश दिया गया कि जिले के महत्वपूर्ण स्थलों पर बने चेक पोस्ट की संख्या में वृद्धि की जाय एवं उक्त स्थलों पर पुलिस , मद्दनिषेध,परिवहन एवं खनन की टीम के द्वारा जांच की जाय।

    जिलाधिकारी ने जिला परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर नियमित रूप से नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की जाए। ब्रेथ एनालाईजरका उपयोग किया जाए तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    साथ ही स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
    उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

    सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों, वाहन चालकों और आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।

    बैठक में नगर निगम के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि शहर में मुख्य चौक—चौराहों, फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त कराना सुनिश्चित करें ।उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, कचरा उठाव और मूलभूत शहरी सेवाओं में नगर निगम की भूमिका सबसे अहम है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। जिलाधिकारी ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराज़गी प्रकट करते हुए चेताया कि नगर निगम अपनी कार्य-संस्कृति में तत्काल सुधार लाए। उन्होंने उप नगर आयुक्त से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।

    बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

    बैठक में जिला परिवहन अधिकारी प्रशांत कुमार , सदर एसडीओ आनंद कुमार, ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार ,ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ‘नेचुरली इंस्पायर्ड फ्लेक्सिबल बायोमटेरियल्स’ पर तकनीकी सेमिनार संपन्न”
    Next Article नगर निगम, सीतामढ़ी में जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में कथित अनियमितता का मामला प्रकाश में आने पर की गई आवश्यक कार्रवाई।
    admin

    Related Posts

    सीएम योगी की वार्निंग फ्लीट में बस घुसने की घटना, एसपी ट्रैफिक समेत तीन अधिकारियों की जांच

    February 18, 2026

    क्रिप्टो निवेश में 10 गुना मुनाफे का झांसा, एलआईसी एजेंट से 38 लाख की ठगी

    February 18, 2026

    15 वर्षीय बालिका की शादी रुकवाई, हरियाणा से आई बारात लौटाई

    February 18, 2026

    IMA के पीछे कृषि भूमि पर बसी कॉलोनी विवाद में, 165 प्लॉट खरीदारों ने मांगी निष्पक्ष जांच

    February 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    सीएम योगी की वार्निंग फ्लीट में बस घुसने की घटना, एसपी ट्रैफिक समेत तीन अधिकारियों की जांच

    By adminFebruary 18, 20260

    गोरखपुर। 4 दिसंबर 2025 को असुरन के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वार्निंग फ्लीट में…

    क्रिप्टो निवेश में 10 गुना मुनाफे का झांसा, एलआईसी एजेंट से 38 लाख की ठगी

    February 18, 2026

    15 वर्षीय बालिका की शादी रुकवाई, हरियाणा से आई बारात लौटाई

    February 18, 2026

    IMA के पीछे कृषि भूमि पर बसी कॉलोनी विवाद में, 165 प्लॉट खरीदारों ने मांगी निष्पक्ष जांच

    February 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (375)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?