श्रीमान उप-मंडल अधिकारी महोदय
रिगा
श्रीमान कार्यपालक अभियंता महोदय,सितामढी

महोदय,
मुझे पूर्व से ही आशंका थी कि किसी न किसी दिन बड़ी घटना घटित हो सकती है, क्योंकि जब-जब मैंने आपको अवगत कराया, अपने प्रत्येक संदेश में इस खतरे का लगातार उल्लेख किया था,महोदय, घटना से लगभग 20 मिनट पहले 12:51 मिनट पर भी मैंने आपको संदेश के माध्यम से अवगत कराया था, जिसमें छात्रों की सुरक्षा का विशेष रूप से जिक्र किया गया था,और आपके द्वारा दूरभाषा के माध्यम से कौल भी किया गया कि शुक्रवार को केबल आ जायगा और शनिवार तक केबल बदलने का काम पूरा कर लिया जायगा
परंतु विधाता को शायद यही मंजूर था कि कल एक गरीब एवं असहाय परिवार के मासूम पुत्र की 11000 वोल्ट के हाई टेंशन एल्यूमिनियम तार की चपेट में आने से अत्यंत पीड़ादायक मृत्यु हो गई।एक बच्चा को पालने मे एक मां और पिता की कितनी पङेसानी उठाना पङता है,यह आपको भी अभास होगी,जब भी एक मां का प्यारा बेता रात को सोता है तो अपनी मां के सिने से लग कर सोता है और मां अपनी आंचल ओढा देता है कि कही मेरे पूत्र को किसी प्रकार के कितानू न काट ले या डर जाए और निंद खुल जाए, एक मां अपने पूत्र को उस साङी मुसीबत से बचा लि लेकिन आपके बिजली बिभाग के सिस्टम कनिष्ठ अभियंता के बढी मनोबल से वह मां हार गई,जिसकी अब एकलौता पूत्र कभी भी ना उनके सिने एवं आंचल से लिपत पायेगा
महोदय, आपके द्वारा दूरभाष पर भी कहा गया था कि शनिवार तक तार का प्रतिस्थापन कर दिया जाएगा, किंतु जो दुखद /पिङादायक घटना घटित हो चुकी है, अब उस परिवार के मासूम बच्चे को वापस तो नहीं लाया जा सकता।फिर भी, भविष्य में ऐसी कोई अनहोनी पुनः न हो, इसके लिए आपसे निवेदन है कि कृपया आज से लेकर शनिवार तक किसी भी स्थिति में 11000 वोल्ट हाई टेंशन एल्यूमिनियम तार के स्थान पर XLPE प्लास्टिक कवरयुक्त केबल लगवाने की कृपा करें।और हां अब यह 11000 हाई-टेंशन लाइन स्कूल प्रांगन से बाहर की और से लगवाने का काम करे जाहा पहले से आपके द्वारा 440 वोल्ट विद्युत की तार स्कूल के बाहर से गुजर रही है,उसी तार के साथ साथ 11000 हाई-टेंशन लाइन को भी गुजारने का काम कराना उचित समझे उसके बाद पिङित परिवार एवं ग्रामिन द्वारा स्कूल का बंद गेत को खोला जायगा और बच्चे की पढाई संचालित किया जाएगा
महोदय, आपसे विनम्र निवेदन है कि कम से कम 200 मिटर केबल स्टोर मे रखने का काम करे और समय समय पर स्टोर की निगरानी रिपोर्ट सम्बन्धित कर्मचारीगण से मांगने का काम करते रहे,न कि जब बङी घटना का संकेत मिलने पर बिजली उपकरण की मांग का प्रस्ताव भेजे, उदाहरण स्वरूप आपने दो दिन और मांगा और उसे पहले एक बङी हादसा हो गई,
महोदय,कनिष्ठ अभियंता महोदय रिगा को भी इतनी मनोबल बढ गई है कि जनता जनार्दन एवं सम्मानित अभिभावकगण का भी शिकायत नही सुनना चाहते है और बङी दूरभाग की बात है कि फोन उठाना भी उचित नही समझते है, महोदय ऐसे कनिष्ठ अभियंता महोदय हमारे प्रखंड मे इनकी जरूरत नही है जो एक पूतला की तरह अपने कार्यकाल मे सिर्फ उपस्थिती दर्ज करे, महोदय, जितना जल्द हो सके इनसे स्पष्टीकरण मांगा जाए कि पिछले एक साल से वरिय अधिकारी महोदय को लिखित मे किसी प्रकार की सूचना दिये थे या नही और इनको दूसरे जगह स्थानांतरित किया जाए जाहा न तो पानी पिने का सही मिले न ही भोजन उसके बाद अनुभव होगा कि पङेसानी और पिङा क्या होती है,
महोदय, एक गंभीर शिकायत और प्रस्तुत करना चाहता हूँ कि इसी प्रकार 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोनौल प्राथमिक विद्यालय के परिसर से होकर गुजर रही है, जिससे वहाँ पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा बना हुआ है। अतः अनुरोध है कि उक्त विद्यालय में भी शीघ्र XLPE प्लास्टिक कवरयुक्त केबल लगाने हेतु विभाग को स्वीकृति प्रदान करने की कार्रवाई करें और जितना जल्द हो सके वहां भी केबल बदलने का कार्य करे , ताकि भविष्य में आदर्श उच्च विद्यालय, कुआड़ीमदन जैसी दुखद घटना पुनः न हो।

धन्यवाद
सुजीत कापड़
पंचायत – कुआड़ीमदन
प्रखंड – मेजरगंज
मोबाइल नंबर:9955038018
