Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बाढ़ पूर्व सभी सुरक्षात्मक एवं सुदृढ़ीकरण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें : जिलाधिकारी

    June 18, 2026

    रिंग बांध सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण

    June 18, 2026

    *ब्रेकिंग न्यूज़* *■*जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार खुटौना प्रखंड के कारमेघ उत्तरी पंचायत में आयोजित शिविर में लेंगे भाग*

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»100 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य हेतु तीन प्रखंडों में स्पेशल रूटीन इम्यूनाइजेशन कैंपेन का शुभारंभ
    Breaking News

    100 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य हेतु तीन प्रखंडों में स्पेशल रूटीन इम्यूनाइजेशन कैंपेन का शुभारंभ

    adminBy adminFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–04–02–2026

    100 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य हेतु तीन प्रखंडों में स्पेशल रूटीन इम्यूनाइजेशन कैंपेन का शुभारंभ
    राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में जिले में शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु तीन चिन्हित प्रखंडों—नानपुर, बोखारा एवं रन्नीसैदपुर—में स्पेशल रूटीन इम्यूनाइजेशन कैंपेन (Special Routine Immunization Campaign – SRCI) का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान आगामी 09 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा।
    इस अभियान को कुल तीन चरणों में लागू किया जाएगा। प्रथम चरण 09 फरवरी से 14 फरवरी, द्वितीय चरण 09 मार्च से 14 मार्च तथा तृतीय चरण 07 अप्रैल से 13 अप्रैल तक संचालित होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में छूटे हुए एवं आंशिक रूप से टीकाकृत बच्चों की पहचान कर उन्हें निर्धारित टीकाकरण सेवाओं से आच्छादित करना है, ताकि पूर्ण प्रतिरक्षण की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जा सके।
    वर्तमान उपलब्धि की स्थिति पर नजर डालें तो बोखारा एवं नानपुर प्रखंडों द्वारा 89 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण उपलब्धि प्राप्त की गई है, जबकि रन्नीसैदपुर प्रखंड में यह आंकड़ा 88 प्रतिशत है। शेष लक्ष्य की पूर्ति हेतु विशेष रणनीति एवं सघन निगरानी के साथ इस अभियान को संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
    अभियान की सफलतापूर्वक क्रियान्वयन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. जेड. जावेद की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सहित बोखारा, नानपुर एवं रन्नीसैदपुर प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, तथा अन्य संबंधित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
    इसके अतिरिक्त, सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी भी बैठक में देखने को मिली। यूनिसेफ से अभिषेक कुमार, पीरामल फाउंडेशन से प्रभाकर कुमार, वाधवानी एआई से राकेश कुमार एवं जेएसआई से संकेत कुमार ने अभियान को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव एवं तकनीकी सहयोग प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान माइक्रोप्लान तैयार करने, हाई-रिस्क एरिया की पहचान, छूटे हुए बच्चों की लाइन-लिस्टिंग, घर-घर भ्रमण, समुदाय स्तर पर जागरूकता गतिविधियों के संचालन तथा फील्ड स्तर पर सतत पर्यवेक्षण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
    बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड स्तर पर टीकाकरण सत्रों की समयबद्ध समीक्षा की जाए तथा आशा, आंगनवाड़ी सेविका एवं एएनएम के समन्वय से शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, अभियान अवधि के दौरान डेटा की नियमित समीक्षा एवं रिपोर्टिंग पर विशेष जोर दिया गया।
    जिला स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन को पूर्ण विश्वास है कि सभी संबंधित विभागों, प्रखंड स्तरीय टीमों एवं सहयोगी संस्थाओं के सामूहिक प्रयास से स्पेशल रूटीन इम्यूनाइजेशन कैंपेन को सफलतापूर्वक संचालित करते हुए जिले में पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राप्त किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleएस० आई० टी० सीतामढ़ी: ‘उमंग-2026’ में दिखा खेल और साहित्य का अद्भुत संगम, बैडमिंटन और वाद-विवाद में छात्रों ने दिखाया दम l
    Next Article पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है
    admin

    Related Posts

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच

    June 12, 2026

    जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा, संभावित जल संकट से निपटने एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    June 2, 2026

    टेंडर और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    June 1, 2026

    मधुबनी में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सामान्य, 33,741 गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    बाढ़ पूर्व सभी सुरक्षात्मक एवं सुदृढ़ीकरण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें : जिलाधिकारी

    By adminJune 18, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 17 जून 2026 बाढ़ पूर्व सभी सुरक्षात्मक एवं सुदृढ़ीकरण कार्य निर्धारित…

    रिंग बांध सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण

    June 18, 2026

    *ब्रेकिंग न्यूज़* *■*जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार खुटौना प्रखंड के कारमेघ उत्तरी पंचायत में आयोजित शिविर में लेंगे भाग*

    June 18, 2026

    अंधराठाढ़ी प्रखंड के गंगद्वार पंचायत में शिविर का आयोजन

    June 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (117)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (54)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?