Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कनाडा वर्क परमिट दिलाने के नाम पर अंबाला में 36 लाख से अधिक की ठगी, इमिग्रेशन कंपनी पर केस दर्ज

    February 13, 2026

    बिहार में ‘चमत्कार’: 24 किलो चरस कोर्ट में बनी ईंट, चार अधिकारियों पर एफआईआर की तैयारी

    February 13, 2026

    झारखंड निकाय चुनाव के बीच BJP को झटका, JLKM में शामिल होंगी जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»एस० आई० टी० सीतामढ़ी: ‘उमंग-2026’ में दिखा खेल और साहित्य का अद्भुत संगम, बैडमिंटन और वाद-विवाद में छात्रों ने दिखाया दम l
    Breaking News

    एस० आई० टी० सीतामढ़ी: ‘उमंग-2026’ में दिखा खेल और साहित्य का अद्भुत संगम, बैडमिंटन और वाद-विवाद में छात्रों ने दिखाया दम l

    adminBy adminFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति (Press Release)

    एस० आई० टी० सीतामढ़ी: ‘उमंग-2026’ में दिखा खेल और साहित्य का अद्भुत संगम, बैडमिंटन और वाद-विवाद में छात्रों ने दिखाया दम l

    सीतामढ़ी:
    विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (S.I.T.), सीतामढ़ी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता “उमंग-2026” के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में खेल और साहित्यिक गतिविधियों का महाकुंभ चल रहा है। 9 से 13 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में तकनीकी छात्र-छात्राएं न केवल खेल के मैदान में पसीना बहा रहे हैं, बल्कि अपनी बौद्धिक और तार्किक क्षमता का भी लोहा मनवा रहे हैं।
    खेल प्रतियोगिताओं में अनुशासन और टीम वर्क का प्रदर्शन
    महोत्सव के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बैडमिंटन, कबड्डी एवं वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों ने पूरे परिसर में जोश भर दिया।
    खेल आयोजनों के दौरान फैकल्टी को-ऑर्डिनेटर केशव झा, सन्नी कुमार, धरमवीर कुमार एवं इमरान अहमद क़ादरी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क (Team Work) को बढ़ावा देना है।
    साहित्य और कला में छात्रों की रचनात्मक उड़ान
    खेल के साथ-साथ साहित्यिक (Literary) और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी दौर जारी है। शुक्रवार को जहां ‘निबंध’ और ‘कहानी लेखन’ में डॉ. अकबर अली, श्री सुशील कुमार तिवारी, डॉ शशि कुमार सुश्री मधु कुमारी और सुश्री चांदनी कुमारी ने बतौर निर्णायक (Jury) छात्रों की लेखन क्षमता को परखा। वहीं, ‘चित्रकला प्रतियोगिता’ का मूल्यांकन डॉ. आशीष कुमार, श्री चौधरी अनिकेत अमन और सुश्री आकांक्षा चौधरी द्वारा किया गया।
    शनिवार को महोत्सव के दूसरे दिन ‘वाद-विवाद’ (Debate), ‘आशुभाषण’ (Extempore) और ‘समूह चर्चा’ (GD) का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने समसामयिक विषयों पर अपने तार्किक विचार रखे। इन स्पर्धाओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. आशीष कुमार, श्री धर्मवीर कुमार और श्री मो. वसीम राही ने निभाई।
    बेहतर प्रबंधन और छात्र सहभागिता
    संस्थान के मीडिया प्रभारी ने बताया कि साहित्यिक कार्यक्रमों का संचालन फैकल्टी को-ऑर्डिनेटर डॉ. आशीष कुमार के नेतृत्व में सुचारू रूप से चल रहा है। वहीं, पूरे आयोजन को सफल बनाने में छात्र स्वयंसेवकों (Student Volunteers) की टीम—मोहमद सैफ, मेघा संतोष, सलोनी कुमारी, नैनसी कुमारी, सोनू कुमार और वैभव कुमार—दिन-रात तत्परता से जुटी हुई है।
    आगामी कार्यक्रम और परिणाम
    प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परिणाम सुरक्षित रखे गए हैं। 13 जनवरी 2026 को सभी खेल और साहित्यिक स्पर्धाओं के विजेताओं की घोषणा एक साथ सूचना पट्ट के माध्यम से की जाएगी। चयनित विजेता एम० आई० टी० (MIT) मुजफ्फरपुर में होने वाली प्रमंडलीय प्रतियोगिता में संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    सोमवार (12 जनवरी) को ‘प्रश्नोत्तरी’ (Quiz) और ‘पोस्टर मेकिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी: ‘उमंग-2026’ में दिखा खेल और साहित्य का अद्भुत संगम, अब मुजफ्फरपुर में गूंजेगा एस० आई० टी० का नाम l
    Next Article 100 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य हेतु तीन प्रखंडों में स्पेशल रूटीन इम्यूनाइजेशन कैंपेन का शुभारंभ
    admin

    Related Posts

    कनाडा वर्क परमिट दिलाने के नाम पर अंबाला में 36 लाख से अधिक की ठगी, इमिग्रेशन कंपनी पर केस दर्ज

    February 13, 2026

    बिहार में ‘चमत्कार’: 24 किलो चरस कोर्ट में बनी ईंट, चार अधिकारियों पर एफआईआर की तैयारी

    February 13, 2026

    झारखंड निकाय चुनाव के बीच BJP को झटका, JLKM में शामिल होंगी जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी

    February 13, 2026

    सभी लोग सवर्णों के बच्चों की लड़ाई लड़ने वाले पंकज धवरैय्या भाई कॊ समर्थन दें।

    February 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    कनाडा वर्क परमिट दिलाने के नाम पर अंबाला में 36 लाख से अधिक की ठगी, इमिग्रेशन कंपनी पर केस दर्ज

    By adminFebruary 13, 20260

    कनाडा का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर शहर के एक परिवार से 36 लाख…

    बिहार में ‘चमत्कार’: 24 किलो चरस कोर्ट में बनी ईंट, चार अधिकारियों पर एफआईआर की तैयारी

    February 13, 2026

    झारखंड निकाय चुनाव के बीच BJP को झटका, JLKM में शामिल होंगी जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी

    February 13, 2026

    सभी लोग सवर्णों के बच्चों की लड़ाई लड़ने वाले पंकज धवरैय्या भाई कॊ समर्थन दें।

    February 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (323)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?