Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कनाडा वर्क परमिट दिलाने के नाम पर अंबाला में 36 लाख से अधिक की ठगी, इमिग्रेशन कंपनी पर केस दर्ज

    February 13, 2026

    बिहार में ‘चमत्कार’: 24 किलो चरस कोर्ट में बनी ईंट, चार अधिकारियों पर एफआईआर की तैयारी

    February 13, 2026

    झारखंड निकाय चुनाव के बीच BJP को झटका, JLKM में शामिल होंगी जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी: ‘उमंग-2026’ में दिखा खेल और साहित्य का अद्भुत संगम, अब मुजफ्फरपुर में गूंजेगा एस० आई० टी० का नाम l
    Breaking News

    सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी: ‘उमंग-2026’ में दिखा खेल और साहित्य का अद्भुत संगम, अब मुजफ्फरपुर में गूंजेगा एस० आई० टी० का नाम l

    adminBy adminFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति (Press Release)

    सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी: ‘उमंग-2026’ में दिखा खेल और साहित्य का अद्भुत संगम, अब मुजफ्फरपुर में गूंजेगा एस० आई० टी० का नाम l

    सीतामढ़ी:
    सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (S.I.T.), सीतामढ़ी में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता “उमंग-2026” के संस्थागत चरण का उत्साहजनक समापन हो गया है। पांच दिनों तक चले इस आयोजन में तकनीकी छात्रों ने न केवल कलम और कला से, बल्कि खेल के मैदान में अपने पसीने और अनुशासन से भी संस्थान का मान बढ़ाया। अब यहाँ के विजेता छात्र प्रमंडलीय स्तर (Division Level) पर संस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

    खेल के मैदान में दिखा जोश और अनुशासन:–
    संस्थान के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। बैडमिंटन, कबड्डी और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों में छात्रों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया।
    खेल गतिविधियों का संचालन फैकल्टी को-ऑर्डिनेटर केशव झा, सन्नी कुमार, धरमवीर कुमार एवं इमरान अहमद क़ादरी की देखरेख में हुआ। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में टीम वर्क, अनुशासन और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना था।

    साहित्य और कला में छात्रों की ऊंची उड़ान:-
    साहित्यिक क्लब के फैकल्टी को-ऑर्डिनेटर डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक मंच पर भी एस० आई० टी० के छात्रों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

    • पीयूष झा (CSE) ने वाद-विवाद में और मनीषा कुमारी (EE) ने गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    • सिमरन सिंह (CSE AI&ML) ने चित्रकला में और अंशु कुमार (EE) ने पोस्टर मेकिंग में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
    • जितेंद्र कुमार और पंकज यादव (CSE) की जोड़ी क्विज चैंपियन बनी।
    • इसके अलावा निबंध, कहानी लेखन और मूक अभिनय में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

    मुजफ्फरपुर में 17 और 18 को होगी अग्निपरीक्षा:-
    संस्थान स्तर पर चयनित यह विजेता टीम अब एम० आई० टी० (MIT) मुजफ्फरपुर में आयोजित होने वाली प्रमंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। एम० आई० टी० द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, यह प्रतियोगिताएं 17 और 18 तारीख को दो चरणों में संपन्न होंगी।

    एस० आई० टी० के प्रतिभागियों के लिए शेड्यूल:-

    • Day 1 (17 तारीख):
      पहले दिन चित्रकला (Painting), अंग्रेजी कहानी लेखन, आशुभाषण (Extempore), अंग्रेजी निबंध, पोस्टर मेकिंग, हिंदी निबंध, मूक अभिनय (Dumb Charades), क्विज और वाद-विवाद (Debate) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
    • Day 2 (18 तारीख):
      दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण गायन प्रतियोगिता (Singing) रहेगी। इसके साथ ही हिंदी निबंध, अंग्रेजी निबंध, कहानी लेखन, वाद-विवाद और समूह चर्चा (GD) के शेष सत्र संपन्न होंगे।

    सफल आयोजन और शुभकामनाएँ:-
    इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में छात्र स्वयंसेवकों एवं समन्वयक —मोहमद सैफ, मेघा संतोष, सलोनी कुमारी, नैनसी कुमारी, सोनू कुमार और वैभव कुमार—की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। संस्थान के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने खेल और साहित्यिक दोनों विधाओं के विजेताओं को बधाई दी और मुजफ्फरपुर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleतिरहुत प्रमंडल खेल महोत्सव 2026 में SIT सीतामढ़ी का ऐतिहासिक प्रदर्शन
    Next Article एस० आई० टी० सीतामढ़ी: ‘उमंग-2026’ में दिखा खेल और साहित्य का अद्भुत संगम, बैडमिंटन और वाद-विवाद में छात्रों ने दिखाया दम l
    admin

    Related Posts

    कनाडा वर्क परमिट दिलाने के नाम पर अंबाला में 36 लाख से अधिक की ठगी, इमिग्रेशन कंपनी पर केस दर्ज

    February 13, 2026

    बिहार में ‘चमत्कार’: 24 किलो चरस कोर्ट में बनी ईंट, चार अधिकारियों पर एफआईआर की तैयारी

    February 13, 2026

    झारखंड निकाय चुनाव के बीच BJP को झटका, JLKM में शामिल होंगी जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी

    February 13, 2026

    सभी लोग सवर्णों के बच्चों की लड़ाई लड़ने वाले पंकज धवरैय्या भाई कॊ समर्थन दें।

    February 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    कनाडा वर्क परमिट दिलाने के नाम पर अंबाला में 36 लाख से अधिक की ठगी, इमिग्रेशन कंपनी पर केस दर्ज

    By adminFebruary 13, 20260

    कनाडा का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर शहर के एक परिवार से 36 लाख…

    बिहार में ‘चमत्कार’: 24 किलो चरस कोर्ट में बनी ईंट, चार अधिकारियों पर एफआईआर की तैयारी

    February 13, 2026

    झारखंड निकाय चुनाव के बीच BJP को झटका, JLKM में शामिल होंगी जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी

    February 13, 2026

    सभी लोग सवर्णों के बच्चों की लड़ाई लड़ने वाले पंकज धवरैय्या भाई कॊ समर्थन दें।

    February 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (323)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?