Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी। जिले में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान ( PMSMA ) को नई ऊर्जा के साथ विस्तार दिया गया है।

    February 4, 2026

    [10/01, 4:47 pm] Rohit Singh: GPDP प्रशिक्षण के साथ फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    February 4, 2026

    [03/02, 8:37 am] Social Media: मेहसौल थाना कांड संख्या-81/25 (हत्या के प्रयास से संबंधित मामले) में एक अप्राथमिकी अभियुक्त मो0 आमान सा0- राजोपट्टी थाना मेहसौल जिला सीतामढ़ी को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    February 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»कालाजार उन्मूलन में सीतामढ़ी ने रचा इतिहास, सस्टेनेन्स व डोजियर प्रिपरेशन पर भव्य जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    Breaking News

    कालाजार उन्मूलन में सीतामढ़ी ने रचा इतिहास, सस्टेनेन्स व डोजियर प्रिपरेशन पर भव्य जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    adminBy adminFebruary 4, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कालाजार उन्मूलन में सीतामढ़ी ने रचा इतिहास, सस्टेनेन्स व डोजियर प्रिपरेशन पर भव्य जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    -जानलेवा कालाजार से जंग जीता सीतामढ़ी, जमीनी योद्धाओं के साहस से मिली बड़ी कामयाबी
    -माइक्रो-प्लानिंग और सामुदायिक सहभागिता ने बदली तस्वीर
    -उन्मूलन के बाद अब देश के लिए बनेगा ‘मॉडल जिला’
    -डीएम और विधायक ने कार्यशाला में स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
    सीतामढ़ी। देवी सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी, जो कभी कालाजार जैसी जानलेवा बीमारी से बुरी तरह प्रभावित थी, आज न केवल कालाजार मुक्त जिला बन चुकी है, बल्कि उन्मूलन के बाद उसके सतत् संरक्षण और प्रभावी दस्तावेजीकरण के क्षेत्र में भी एक राष्ट्रीय मॉडल के रूप में उभर रही है। इसी क्रम में कालाजार उन्मूलन की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों को साझा करने के उद्देश्य से एक निजी होटल, सीतामढ़ी में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
    कार्यशाला की संयुक्त अध्यक्षता जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय एवं विधायक सह सचेतक परिहार गायत्री देवी ने की। कार्यक्रम में भारत सरकार के आरओएचएफडब्ल्यू (क्षेत्रीय परिवार कल्याण संस्थान,भारत सरकार, बिहार एवं झारखंड) के निदेशक डॉ रविशंकर सिंह, सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉ अखिलेश कुमार, डब्ल्यूएचओ के एनटीडी राज्य समन्वयक, डॉ राजेश पाण्डेय, जोनल कॉर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजू, जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आर के यादव, पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार एवं कार्यक्रम लीड रोहित कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    जिला पदाधिकारी का संबोधन:
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने कहा कि “सीतामढ़ी का कालाजार मुक्त होना केवल एक स्वास्थ्य उपलब्धि नहीं, बल्कि यह प्रशासनिक प्रतिबद्धता, विभागीय समन्वय और सामुदायिक सहभागिता की सफलता की कहानी है। उन्मूलन के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी इसे बनाए रखना है, जिसके लिए निरंतर निगरानी, समय पर जांच, गुणवत्तापूर्ण आईआरएस और व्यवहार परिवर्तन आवश्यक है।”
    उन्होंने कहा कि डोजियर प्रिपरेशन के माध्यम से जिले के अनुभवों, नवाचारों और अच्छे अभ्यासों को संकलित कर अन्य जिलों के लिए सीख के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

    विधायक परिहार गायत्री देवी का संबोधन:
    विधायक सह सचेतक परिहार गायत्री देवी ने कहा कि “कालाजार जैसी बीमारी समाज के सबसे गरीब और वंचित वर्ग को प्रभावित करती है। ऐसे में इसका उन्मूलन सामाजिक न्याय का भी विषय है। मुख्यमंत्री कालाजार राहत योजना के तहत दी जाने वाली ₹6600 की प्रोत्साहन राशि ने मरीजों को आगे आने और समय पर इलाज कराने के लिए प्रेरित किया।”
    उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं, छिड़काव कर्मियों और जमीनी स्तर पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं के प्रयासों से आज सीतामढ़ी को यह गौरव प्राप्त हुआ है।

    डॉ आर के यादव ने सुनाई कालाजार उन्मूलन की विस्तृत कहानी:
    कार्यशाला में जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आर के यादव ने कालाजार उन्मूलन की पूरी यात्रा को विस्तार से साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में जिले में कालाजार के 1299 मामले और 12 मौतें दर्ज की गई थीं। उस समय सबसे बड़ी चुनौती थी-लोगों में जागरूकता की कमी, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर अविश्वास और लंबे व दर्दनाक इलाज का डर।
    डॉ यादव ने बताया कि आरके-39 रैपिड टेस्ट, मौखिक दवा मिल्टेफोसिन और सिंगल डोज एम्बिसोम के उपयोग से इलाज को सरल बनाया गया। साथ ही सैंड फ्लाई के नियंत्रण के लिए आईआरएस को मिशन मोड में लागू किया गया। माइक्रो-प्लानिंग, घर-घर सर्वे, आशा और छिड़काव कर्मियों की नियमित निगरानी, रियल-टाइम डाटा रिव्यू और अंतरविभागीय समन्वय ने कार्यक्रम को मजबूती दी।
    उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में ही सभी प्रखंडों में प्रति 10,000 जनसंख्या पर एक से कम मामला दर्ज कर भारत सरकार का उन्मूलन लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया, जिसे आज तक सफलतापूर्वक बनाए रखा गया है।
    पीरामल फाउंडेशन ने डॉ यादव के नवाचारों की सराहना की
    पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “सीतामढ़ी में कालाजार उन्मूलन की सफलता के पीछे डॉ आर के यादव के नेतृत्व में किए गए नवाचार, डेटा-आधारित निर्णय, फील्ड-लेवल मॉनिटरिंग और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ सतत संवाद की अहम भूमिका रही है।”
    उन्होंने कहा कि माइक्रो-लेवल प्लानिंग, हॉट-स्पॉट आधारित आईआरएस, छिपे हुए मरीजों की पहचान और समुदाय-आधारित व्यवहार परिवर्तन रणनीतियों ने सीतामढ़ी को अन्य जिलों के लिए एक सीखने योग्य मॉडल बनाया है।

    आकांक्षी जिला कार्यक्रम में स्वर्ण पदक पर सभी की सराहना
    कार्यक्रम के दौरान नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य सहित कई सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने पर सीतामढ़ी जिले को मिले स्वर्ण पदक का भी विशेष उल्लेख किया गया। जिला पदाधिकारी, विधायक एवं अतिथियों ने इसे सभी विभागों, स्वास्थ्य कर्मियों, विकास साझेदारों और फील्ड-लेवल कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।
    व्यापक सहभागिता:
    कार्यक्रम में डीपीएम असित रंजन, डीपीसी दिनेश कुमार, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी संतोष कुमार, डीसी (आरबीएसके) प्रतीक यादव, डीएएम गौरव कुमार, राहुल कुमार सिंह, प्रियरंजन, जिला भीबीडी कार्यालय से भीडीसीओ प्रिंस कुमार, पवन कुमार, एफएलए रजनीश कुमार, कमलेश कुमार, सभी भीबीडीएस, पीरामल टीम से विक्रम कुमार, गांधी फेलो दिव्या चौहान सहित जिले के सभी प्रखंडों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, सदर अस्पताल, एसडीएच बेलसंड एवं पुपरी के अस्पताल उपाधीक्षक व प्रबंधक तथा कालाजार उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आशा एवं छिड़काव कर्मी उपस्थित रहे।
    सम्मान समारोह
    कार्यशाला के समापन अवसर पर जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय एवं विधायक परिहार गायत्री देवी द्वारा कालाजार उन्मूलन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं डब्ल्यूएचओ और पीरामल फाउंडेशन के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसंपूर्णता अभियान 1.0 की ऐतिहासिक सफलता के बाद सीतामढ़ी में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ
    Next Article [03/02, 8:37 am] Social Media: मेहसौल थाना कांड संख्या-81/25 (हत्या के प्रयास से संबंधित मामले) में एक अप्राथमिकी अभियुक्त मो0 आमान सा0- राजोपट्टी थाना मेहसौल जिला सीतामढ़ी को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी। जिले में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान ( PMSMA ) को नई ऊर्जा के साथ विस्तार दिया गया है।

    February 4, 2026

    [10/01, 4:47 pm] Rohit Singh: GPDP प्रशिक्षण के साथ फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    February 4, 2026

    [03/02, 8:37 am] Social Media: मेहसौल थाना कांड संख्या-81/25 (हत्या के प्रयास से संबंधित मामले) में एक अप्राथमिकी अभियुक्त मो0 आमान सा0- राजोपट्टी थाना मेहसौल जिला सीतामढ़ी को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    February 4, 2026

    सीतामढ़ी में VHSND, JAS, PMSMA एवं फाइलेरिया नियंत्रण को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

    February 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    सीतामढ़ी। जिले में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान ( PMSMA ) को नई ऊर्जा के साथ विस्तार दिया गया है।

    By adminFebruary 4, 20260

    सीतामढ़ी। जिले में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान…

    [10/01, 4:47 pm] Rohit Singh: GPDP प्रशिक्षण के साथ फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    February 4, 2026

    [03/02, 8:37 am] Social Media: मेहसौल थाना कांड संख्या-81/25 (हत्या के प्रयास से संबंधित मामले) में एक अप्राथमिकी अभियुक्त मो0 आमान सा0- राजोपट्टी थाना मेहसौल जिला सीतामढ़ी को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    February 4, 2026

    सीतामढ़ी में VHSND, JAS, PMSMA एवं फाइलेरिया नियंत्रण को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

    February 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (233)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?