
समाहरणालय सीतामढ़ी
जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक -24 जनवरी 2026
गणतंत्र दिवस समारोह— 2026 की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय डुमरा हवाई अड्डा मैदान में किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।डुमरा मैदान में आयोजित होने वाले परेड का अंतिम रिहर्सल/पूर्वाभ्यास का जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के द्वारा निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने परेड की सलामी भी ली।मौके पर जिला प्रशासन के सभी अधिकारी यथा:–उप विकास आयुक्त ,एसडीओ सदर,एसडीपीओ सदर, समाहर्ता,एनडीसी के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा निरीक्षण के दौरान विभिन्न अधिकारियों एवं परेड में सम्मिलित होने वाले टुकड़ियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

26 जनवरी को होने वाले परेड में जिला सशस्त्र पुलिस, जिला गृह रक्षा वाहनी , सैप,बी –सैप, सशस्त्र सीमा बल, महिला बल, भारत स्काउट एंड गाइड, एनसीसी, आवासीय विद्यालय राघोपुर बखरी के छात्र इत्यादि टुकड़ियां भाग लेंगी। डुमरा परेड मैदान में पूर्वाह्न 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा।
