Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सिंगरौली: अमलोरी खदान में सीआईएसएफ जवान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी, नवानगर थाने में कैदी की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल*

    March 3, 2026

    बाबा साहब की प्रतिमा को किया कलंकित, एनसीएल के निगाही जीएम पर उठे गंभीर सवाल,

    March 3, 2026

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»सुरक्षित सड़क–सुरक्षित जीवन के संकल्प के साथ शहर में निकला सड़क सुरक्षा जागरूकता पैदल मार्च
    Breaking News

    सुरक्षित सड़क–सुरक्षित जीवन के संकल्प के साथ शहर में निकला सड़क सुरक्षा जागरूकता पैदल मार्च

    adminBy adminFebruary 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक – 28 जनवरी 2026

    सुरक्षित सड़क–सुरक्षित जीवन के संकल्प के साथ शहर में निकला सड़क सुरक्षा जागरूकता पैदल मार्च

    सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को शहर में सड़क सुरक्षा जागरूकता पैदल मार्च का आयोजन किया गया। मार्च के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सड़क पर की गई छोटी-सी असावधानी भी किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।
    इस जागरूकता पैदल मार्च को समाहरणालय परिसर से अपर समाहर्ता (आपदा) श्री बृजकिशोर पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार, ट्रैफिक डीएसपी श्री दीपक कुमार, मोटरयान निरीक्षक श्री राजेश कुमार राय एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री कमल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
    पैदल मार्च में स्काउट एवं गाइड के कैडेट, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण तथा विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए। बच्चे सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रेरक नारों और नियमों से संबंधित तख्तियां हाथ में लेकर लोगों को जागरूक करते नजर आए। यह मार्च समाहरणालय से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, बड़ी बाजार और शंकर चौक होते हुए हवाई अड्डा मैदान तक पहुंचा। मार्ग में आम लोगों ने रुक-रुककर मार्च को देखा और सड़क सुरक्षा के संदेश को गंभीरता से ग्रहण किया।
    मार्च के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरों की भी जानकारी दी गई।
    इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री बृजकिशोर पांडेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य केवल नियमों की जानकारी देना नहीं, बल्कि लोगों की सोच और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है। यदि प्रत्येक व्यक्ति सड़क पर अपनी जिम्मेदारी समझे और नियमों का पालन करे, तो अधिकांश दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। सुरक्षित सड़कें समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं।
    जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार ने कहा कि सड़क हादसों का प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। यदि चालक नियमों को बाध्यता नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी समझकर अपनाएं, तो जान-माल की क्षति में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।
    अपर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री उपेंद्र राव एवं मोटरयान निरीक्षक श्री राजेश कुमार राय ने ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग तथा नशे की अवस्था में वाहन चलाने से होने वाले गंभीर खतरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले में लगातार जागरूकता अभियान, वाहन जांच एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को एमपी हाई स्कूल में पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
    पैदल मार्च में कमला गर्ल्स हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री कमरूल होदा, प्रवर्तन अवर निरीक्षक श्री श्याम सुंदर सिंह, श्री सुमित कुमार, सुश्री निशा कुमारी, सुश्री अपराजिता कुमारी, श्री चित्रकांत सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं परिवहन विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleशिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक: उच्च शिक्षा विस्तार और विद्यालय सुरक्षा पर जोर
    Next Article इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 : कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी की सख्त ब्रीफिंग।
    admin

    Related Posts

    सिंगरौली: अमलोरी खदान में सीआईएसएफ जवान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी, नवानगर थाने में कैदी की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल*

    March 3, 2026

    बाबा साहब की प्रतिमा को किया कलंकित, एनसीएल के निगाही जीएम पर उठे गंभीर सवाल,

    March 3, 2026

    March 3, 2026

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के प्रयासों से रिंग बांध रोड के कालीकरण सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    सिंगरौली: अमलोरी खदान में सीआईएसएफ जवान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी, नवानगर थाने में कैदी की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल*

    By adminMarch 3, 20260

    सिंगरौली: अमलोरी खदान में सीआईएसएफ जवान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी, नवानगर…

    बाबा साहब की प्रतिमा को किया कलंकित, एनसीएल के निगाही जीएम पर उठे गंभीर सवाल,

    March 3, 2026

    March 3, 2026

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के प्रयासों से रिंग बांध रोड के कालीकरण सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त

    March 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (506)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?