🇮🇳 #सरवश्रेष्ठइक्यावन
पटना द्वारा 51वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II के अंतर्गत कन्हौली समवाय की सीमा चौकियों बलवा एवं रामनगरा का भ्रमण किया गया। 
इस दौरान महानिरीक्षक महोदय ने सीमा चौकियों पर तैनात जवानों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। तत्पश्चात उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं कल्याण संबंधी विषयों की जानकारी प्राप्त की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
