Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उन्नत नस्ल की बछियों से बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन, बक्सर के डुमरांव गोकुल ग्राम में बनेगा ₹37 करोड़ का हीफर केंद्र

    November 21, 2026

    Punjab Mandi Bhav: आटा-दाल और सरसों तेल के भाव में उतार-चढ़ाव, जानें पंजाब की प्रमुख मंडियों की रेट लिस्ट

    November 21, 2026

    Google Maps में जुड़े नए Gemini AI टूल्स: Ask Maps से चैट करके तैयार करें डे-वाइज रोड ट्रिप प्लान, 3D में दिखेगा रूट

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»नशे के खिलाफ उठेगी युवाओं की आवाज मधुबनी में आयोजित होगी विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट*
    Bihar

    नशे के खिलाफ उठेगी युवाओं की आवाज मधुबनी में आयोजित होगी विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट*

    adminBy adminNovember 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *18 से 25 वर्ष के युवा-युवतियां ले सकेंगे भाग; तीन श्रेष्ठ वक्ताओं का होगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन*

    *युवाओं की आवाज बनेगी विकसित भारत की ताकत, खेल भवन, मधुबनी में 23 नवंबर को यूथ पार्लियामेंट*

    *युवाओं को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शित करने का मिलेगा अवसर : अमरेंद्र कुमार अमर*
    ~~~~
    मधुबनी,
    21 नवम्बर, 2026

    युवाओं में नेतृत्व क्षमता, वैचारिक अभिव्यक्ति, तार्किक चिंतन एवं सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने तथा उन्हें अपनी बात प्रभावशाली ढंग से सार्वजनिक मंच पर रखने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार माय भारत केंद्र, मधुबनी द्वारा 23 नवंबर 2026 को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम खेल भवन, वाटसन स्कूल के निकट, मधुबनी में आयोजित होगा।

    सहायक निदेशक सह जिला युवा अधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक संवाद, नेतृत्व एवं विचारों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मधुबनी जिले के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा एवं युवतियां भाग ले सकते हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को उक्त विषय पर अधिकतम तीन मिनट की समय-सीमा में अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे। प्रतियोगिता में युवाओं की वैचारिक स्पष्टता, अभिव्यक्ति, प्रस्तुतीकरण एवं विषय की समझ को प्रमुखता दी जाएगी।

    प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन श्रेष्ठ वक्ताओं का चयन राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा एवं विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे व्यापक मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर सकेंगे।

    जिला युवा अधिकारी ने जिले के सभी योग्य युवा एवं युवतियों से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण, स्वस्थ युवा शक्ति और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी में कौशल विकास समिति की बैठक
    Next Article सौराठ महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में पाँच दिवसीय मिथिलाक्षर कार्यशाला का भव्य शुभारंभ
    admin

    Related Posts

    उन्नत नस्ल की बछियों से बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन, बक्सर के डुमरांव गोकुल ग्राम में बनेगा ₹37 करोड़ का हीफर केंद्र

    November 21, 2026

    Punjab Mandi Bhav: आटा-दाल और सरसों तेल के भाव में उतार-चढ़ाव, जानें पंजाब की प्रमुख मंडियों की रेट लिस्ट

    November 21, 2026

    Google Maps में जुड़े नए Gemini AI टूल्स: Ask Maps से चैट करके तैयार करें डे-वाइज रोड ट्रिप प्लान, 3D में दिखेगा रूट

    November 21, 2026

    गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी, ऑक्सीजन के फ्लोमीटर उखाड़ ले गया चोर; पूरे वार्ड की सप्लाई ठप

    November 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    उन्नत नस्ल की बछियों से बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन, बक्सर के डुमरांव गोकुल ग्राम में बनेगा ₹37 करोड़ का हीफर केंद्र

    By adminNovember 21, 20260

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के अवसर पर जिले को ऊर्जा, औद्योगिक विकास, शिक्षा,…

    Punjab Mandi Bhav: आटा-दाल और सरसों तेल के भाव में उतार-चढ़ाव, जानें पंजाब की प्रमुख मंडियों की रेट लिस्ट

    November 21, 2026

    Google Maps में जुड़े नए Gemini AI टूल्स: Ask Maps से चैट करके तैयार करें डे-वाइज रोड ट्रिप प्लान, 3D में दिखेगा रूट

    November 21, 2026

    गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी, ऑक्सीजन के फ्लोमीटर उखाड़ ले गया चोर; पूरे वार्ड की सप्लाई ठप

    November 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,211)
    • Breaking News (1,509)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (237)
    • Politics (42)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?