Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दिल्ली चिड़ियाघर में दिखा दुर्लभ जलपक्षी, संडे बर्ड वॉक के दौरान पहली बार हुई खास चोंच वाले पक्षी की पहचान

    November 17, 2026

    महेंद्रगढ़ में सरकारी लापरवाही की तस्वीर, आंधी में उड़ीं 17 सोलर प्लेटें; ढाई साल बाद भी नहीं हुई मरम्मत

    November 17, 2026

    सिर्फ भांगड़ा ही नहीं, पंजाब की पहचान है मालवाई गिद्दा; बिना ढोली के लोकगीतों और तालियों पर थिरकते हैं कलाकार

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचा विवाद, राहुल गांधी ने BJP-RSS पर किया पलटवार, बोले- वे नफरत के जाल में फंसे हैं
    Breaking News

    माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचा विवाद, राहुल गांधी ने BJP-RSS पर किया पलटवार, बोले- वे नफरत के जाल में फंसे हैं

    adminBy adminNovember 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर दिए गए बयान पर शुरू हुए विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बीजेपी और आरएसएस समर्थकों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके दिलों में डर, गुस्से और नफरत का ऐसा जाल बन गया है, जो उन्हें प्यार महसूस करने और उसे जाहिर करने से रोकता है।

    राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि एक सच्चे हिंदू के तौर पर उनका कर्तव्य है कि वे लोगों को नफरत के इस जाल से बाहर निकालें, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनत्व की खूबसूरती और खुशी को महसूस कर सकें। उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ भी लिखा। इसके साथ उन्होंने कर्नाटक के हलेबिडु स्थित होयसलेश्वर मंदिर की एक मूर्ति की तस्वीर साझा की।

     

    दरअसल, यह विवाद राहुल गांधी के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जो उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन कार्यक्रम में दिया था। इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आपसी प्रेम और रिश्ते से जुड़ी बचपन की यादें साझा की थीं।

    राहुल गांधी ने बताया था कि उनके घर में माता-पिता के बीच प्यार जाहिर करने का तरीका काफी सहज था। उनके मुताबिक, बचपन में उन्हें यह सब सामान्य लगता था, लेकिन बड़े होने पर दोस्तों के परिवारों को देखकर उन्हें एहसास हुआ कि हर घर में ऐसा माहौल नहीं होता।

    इस बयान को लेकर असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल की टिप्पणी पर निशाना साधा। अब राहुल गांधी के ताजा बयान ने इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस को फिर तेज कर दिया है।

    Belonging A Journey of Love BJP BJP RSS Controversy Congress News Himanta Biswa Sarma Indian Politics Latest Hindi News National News Political News Rahul Gandhi Rahul Gandhi BJP Reply Rahul Gandhi Latest News Rahul Gandhi Social Media Post Rahul Gandhi Statement Rajiv Gandhi RSS Sonia Gandhi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदिल्ली-NCR में GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, स्कूल खोलने का रास्ता साफ
    Next Article जेनसन हुआंग की बेटी मैडिसन से क्यों डरते थे एनवीडिया के कर्मचारी? रिपोर्ट में सामने आई कंपनी के अंदर की कहानी
    admin

    Related Posts

    दिल्ली चिड़ियाघर में दिखा दुर्लभ जलपक्षी, संडे बर्ड वॉक के दौरान पहली बार हुई खास चोंच वाले पक्षी की पहचान

    November 17, 2026

    महेंद्रगढ़ में सरकारी लापरवाही की तस्वीर, आंधी में उड़ीं 17 सोलर प्लेटें; ढाई साल बाद भी नहीं हुई मरम्मत

    November 17, 2026

    सिर्फ भांगड़ा ही नहीं, पंजाब की पहचान है मालवाई गिद्दा; बिना ढोली के लोकगीतों और तालियों पर थिरकते हैं कलाकार

    November 17, 2026

    ‘पहले हाथ में जबरन थमाए पैसे, फिर वापस ले लिए’, छलका ‘जोश’ फेम शरद कपूर का दर्द, बोले- मेरे साथ गलत हो रहा है

    November 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    दिल्ली चिड़ियाघर में दिखा दुर्लभ जलपक्षी, संडे बर्ड वॉक के दौरान पहली बार हुई खास चोंच वाले पक्षी की पहचान

    By adminNovember 17, 20260

    दिल्ली के चिड़ियाघर में पक्षी प्रेमियों के लिए एक खास नजारा देखने को मिला। यहां…

    महेंद्रगढ़ में सरकारी लापरवाही की तस्वीर, आंधी में उड़ीं 17 सोलर प्लेटें; ढाई साल बाद भी नहीं हुई मरम्मत

    November 17, 2026

    सिर्फ भांगड़ा ही नहीं, पंजाब की पहचान है मालवाई गिद्दा; बिना ढोली के लोकगीतों और तालियों पर थिरकते हैं कलाकार

    November 17, 2026

    ‘पहले हाथ में जबरन थमाए पैसे, फिर वापस ले लिए’, छलका ‘जोश’ फेम शरद कपूर का दर्द, बोले- मेरे साथ गलत हो रहा है

    November 17, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,171)
    • Breaking News (1,509)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (237)
    • Politics (42)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?