छावला थाना क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात तेज रफ्तार किया कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई।
कार चला रहे श्याम विहार निवासी नीरज गोहर (34) आग की लपटों में फंस गए और उनकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। नीरज छावला में ट्रैवल कंसल्टेंट का काम करते थे। हादसा रात करीब 9:15 बजे हुआ। दुर्घटना में किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कार की तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी या ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से टक्कर हुई। दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
