Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित, वैदेही यादव संभालेंगी कप्तानी

    November 5, 2026

    अररिया में सड़क किनारे मिला अग्निवीर जवान प्रदीप कुमार का शव, बेगूसराय के थे निवासी

    November 5, 2026

    पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में सीतामढ़ी पुलिस

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»बलिराजगढ़ घटना के अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी हेतु डीएम ने की बैठक, वर्कप्लान के अनुरूप मिशन मोड मे छापेमारी तेज करने का निर्देश
    Bihar

    बलिराजगढ़ घटना के अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी हेतु डीएम ने की बैठक, वर्कप्लान के अनुरूप मिशन मोड मे छापेमारी तेज करने का निर्देश

    adminBy adminNovember 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डीएम ने स्पीडी ट्रायल की भेजी अनुशंसा,

    चौकीदार निलंबित, विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा; जिले के सभी थानों को अलर्ट रहने का निर्देश
    मधुबनी
    4 नवंबर, 2026

    बाबूबरही प्रखंड के बलिराजगढ़ में घटित संवेदनशील घटना के अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा इस दिशा में की जा रही कार्रवाई को और तेज एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने समाहरणालय में वरीय पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पूरी सक्रियता एवं तत्परता के साथ निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप छापेमारी अभियान तेज करने तथा अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।

    जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गिरफ्तारी के लिए गठित पांच विशेष पुलिस टीम को निर्धारित वर्क प्लान के अनुरूप पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने तथा मिशन मोड में अभियान चलाकर जल्द से जल्द अभियुक्त को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर उपलब्ध सूचनाओं एवं संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा कार्रवाई की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

    जिला पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय दिलाने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि मामले का स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रस्ताव एवं अनुशंसा जुडिशियरी को भेज दी गई है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

    विदित हो कि इस मामले में आरोपी एएसआई के विरुद्ध बाबूबरही थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, घटना के दौरान कर्तव्य निर्वहन में चौकीदार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई है।

    बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी थानों को पूरी तरह एलर्ट एवं एक्टिव रहने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी संवेदनशील गतिविधि की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

    उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में शांति व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था के संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जिले में शांति, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण कायम रखना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, तत्परता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
    जिला पदाधिकारी ने साइबर सेल को भी विशेष रूप से सक्रिय एवं तत्पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर रखने, भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों की पहचान करने और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

    जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने जिलावासियों से अपील की है कि वे जिले में शांति, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना अथवा अफवाह पर ध्यान न दें और बिना सत्यापन के सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या संवेदनशील सामग्री को साझा न करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आम नागरिकों के सहयोग एवं प्रशासनिक सतर्कता से जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था का वातावरण निरंतर कायम रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबलिराजगढ़ की संवेदनशील घटना को धैर्य, संयम एवं कुशल नेतृत्व से संभाल डीएम ने पेश की अद्भभूत, अनुपम एवं आदर्श मिसाल
    Next Article दो बच्चों को मिला नया परिवार, दत्तक माता-पिता की गोद में पहुंची खुशियां
    admin

    Related Posts

    बिहार महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित, वैदेही यादव संभालेंगी कप्तानी

    November 5, 2026

    अररिया में सड़क किनारे मिला अग्निवीर जवान प्रदीप कुमार का शव, बेगूसराय के थे निवासी

    November 5, 2026

    पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में सीतामढ़ी पुलिस

    November 5, 2026

    महाकवि विद्यापति के गीतों पर चार दिवसीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    बिहार महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित, वैदेही यादव संभालेंगी कप्तानी

    By adminNovember 5, 20260

    बिहार की महिला क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खबर सामने आई है। महिला अंडर-23 क्रिकेट…

    अररिया में सड़क किनारे मिला अग्निवीर जवान प्रदीप कुमार का शव, बेगूसराय के थे निवासी

    November 5, 2026

    पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में सीतामढ़ी पुलिस

    November 5, 2026

    महाकवि विद्यापति के गीतों पर चार दिवसीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

    November 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,079)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (228)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?