Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित, वैदेही यादव संभालेंगी कप्तानी

    November 5, 2026

    अररिया में सड़क किनारे मिला अग्निवीर जवान प्रदीप कुमार का शव, बेगूसराय के थे निवासी

    November 5, 2026

    पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में सीतामढ़ी पुलिस

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»बलिराजगढ़ की संवेदनशील घटना को धैर्य, संयम एवं कुशल नेतृत्व से संभाल डीएम ने पेश की अद्भभूत, अनुपम एवं आदर्श मिसाल
    Bihar

    बलिराजगढ़ की संवेदनशील घटना को धैर्य, संयम एवं कुशल नेतृत्व से संभाल डीएम ने पेश की अद्भभूत, अनुपम एवं आदर्श मिसाल

    adminBy adminNovember 5, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कठिन परिस्थितियों में भी नहीं खोया धैर्य, जनसंवाद और संवेदनशीलता से डीएम ने कायम की प्रशासनिक दक्षता की मिसाल,

    कार्यशैली की चहुंओर सराहना, जिले के विभिन्न क्षेत्र एवं वर्ग के व्यक्तियों ने डीएम से भेंट कर उनकी कार्य प्रणाली एवं पीपुल फ्रेंडली व्यवहार की की तारीफ
    मधुबनी।
    4 नवंबर, 2026

    जिले के बाबूबरही प्रखंड अंतर्गत बलिराजगढ़ में घटित संवेदनशील घटना के दौरान जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा द्वारा जिस धैर्य, संयम, संवेदनशीलता एवं कुशल प्रशासनिक क्षमता एवं दक्षता का परिचय दिया गया, वह जिले के प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अनुकरणीय उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पूरी सूझबूझ के साथ स्थिति को संभालने, आम लोगों की भावनाओं एवं चिंताओं को समझने तथा शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की उनकी कार्यशैली की जिले के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों ने सराहना की है।

    इसी क्रम में बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं वर्गों से जुड़े प्रतिनिधियों के एक समूह ने जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा से समाहरणालय मे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने बलिराजगढ़ की संवेदनशील घटना को जिस परिपक्वता, धैर्य एवं प्रशासनिक दक्षता के साथ उन्होंने संभाला, उसके लिए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया तथा उनकी कार्यप्रणाली कार्यदक्षता एवं कार्यक्षमता को अनुपम, अद्भभूत एवं आदर्श बताते हुए उन्हें न केवल मधुबनी के लिए बल्कि अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय बताया।

    प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी संवेदनशील परिस्थिति में प्रशासनिक नेतृत्व की वास्तविक परीक्षा होती है। ऐसी स्थिति में जिला पदाधिकारी ने अपने कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक अनुभव एवं व्यवहार-कौशल का परिचय देते हुए न केवल भीड़ प्रबंधन को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया, बल्कि धरनारत व्यक्तियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी भावनाओं, समस्याओं एवं चिंताओं को गंभीरता से सुना और समझा। उन्होंने धैर्यपूर्वक सभी पक्षों की बातें सुनीं तथा हरसंभव सहयोग एवं सहायता का भरोसा दिया।

    उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी की विशेषता यह रही कि उन्होंने पूरी परिस्थिति में संवाद, संवेदनशीलता एवं संयम को प्राथमिकता दी। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी को भी पीपुल फ्रेंडली दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए स्थिति को नियंत्रित एवं व्यवस्थित बनाए रखा। इससे प्रशासन और आम लोगों के बीच संवाद,विश्वास एवं भरोसा का वातावरण कायम रखने में मदद मिली।

    प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि जिला पदाधिकारी ने घटना से प्रभावित पीड़ित परिवार एवं उनके परिजनों से पूरी सहानुभूति एवं संवेदना के साथ मुलाकात की। उनकी पीड़ा को समझते हुए हर स्तर पर प्रशासनिक सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। संवेदनशील घटना के दौरान पीड़ित परिवार के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाना तथा आम लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनके प्रशासनिक कौशल एवं मानवीय संवेदनशीलता को दर्शाता है।

    प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि जिला पदाधिकारी की कार्यक्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, संवाद कौशल एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली अत्यंत प्रभावशाली एवं सराहनीय है। कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोना, सभी पक्षों को सुनना, परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लेना और मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देना एक कुशल प्रशासक की पहचान है। जिला पदाधिकारी ने अपने आचरण एवं कार्यशैली से इसका उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी यह पहल अन्य जिलों के प्रशासनिक पदाधिकारियों के लिए भी प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है।
    इस अवसर पर जिले के चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक, पत्रकारिता, विधि एवं व्यवसाय जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
    प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि बलिराजगढ़ जैसी संवेदनशील परिस्थिति में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रदर्शित धैर्य, संयम, संवेदनशीलता एवं कुशल नेतृत्व जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी कार्यशैली यह संदेश देती है कि प्रभावी प्रशासन केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों की भावनाओं को समझना, उनकी समस्याओं को सुनना, विश्वास कायम करना तथा मानवीय संवेदनाओं के साथ समाधान की दिशा में कार्य करना भी उतना ही आवश्यक है।

    प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से डॉ. आरएस पांडेय, डॉ. डीके झा, डॉ. कुणाल कौशल, डॉ. सुमन, अनिरुद्ध प्रताप चौधरी, छाया मिश्रा, काजी, कमलदेव यादव, टुन्नाश्री, डॉ. नीरज, कर्ण, गुलाब, मृत्युंजय, रंजीत, नीतीश एवं राघव सहित कई समाजसेवी, शिक्षाविद, चिकित्सक, पत्रकार, अधिवक्ता एवं व्यवसायी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleराज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता का भव्य समापन: मुख्य अतिथि, माननीय विधान पार्षद, श्री घनश्याम ठाकुर ने विजेताओं को किया सम्मानित
    Next Article बलिराजगढ़ घटना के अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी हेतु डीएम ने की बैठक, वर्कप्लान के अनुरूप मिशन मोड मे छापेमारी तेज करने का निर्देश
    admin

    Related Posts

    बिहार महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित, वैदेही यादव संभालेंगी कप्तानी

    November 5, 2026

    अररिया में सड़क किनारे मिला अग्निवीर जवान प्रदीप कुमार का शव, बेगूसराय के थे निवासी

    November 5, 2026

    पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में सीतामढ़ी पुलिस

    November 5, 2026

    महाकवि विद्यापति के गीतों पर चार दिवसीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    बिहार महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित, वैदेही यादव संभालेंगी कप्तानी

    By adminNovember 5, 20260

    बिहार की महिला क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खबर सामने आई है। महिला अंडर-23 क्रिकेट…

    अररिया में सड़क किनारे मिला अग्निवीर जवान प्रदीप कुमार का शव, बेगूसराय के थे निवासी

    November 5, 2026

    पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में सीतामढ़ी पुलिस

    November 5, 2026

    महाकवि विद्यापति के गीतों पर चार दिवसीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

    November 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,079)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (228)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?