Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हसीना का वीडियो और RAW के आरोप: रहस्यमयी मौत से पहले बांग्लादेश के पूर्व एयरफोर्स ऑफिसर ने पॉडकास्ट में क्या कहा था?

    October 30, 2026

    केक में पेन ड्राइव छिपाकर कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंचाई थी फिल्म, ईरानी फिल्मकार जफर पनाही को 5 साल की जेल

    October 30, 2026

    समस्तीपुर के वैभव के छक्कों के बाद अब मुजफ्फरपुर के वासुदेव की गेंदबाजी पर नजर, रणजी टीम में चयन

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»समस्तीपुर के वैभव के छक्कों के बाद अब मुजफ्फरपुर के वासुदेव की गेंदबाजी पर नजर, रणजी टीम में चयन
    Bihar

    समस्तीपुर के वैभव के छक्कों के बाद अब मुजफ्फरपुर के वासुदेव की गेंदबाजी पर नजर, रणजी टीम में चयन

    adminBy adminOctober 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     बिहार के क्रिकेट जगत में इन दिनों युवा खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। बल्लेबाजी में समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी अपनी प्रतिभा से देश-दुनिया में पहचान बना रहे हैं, तो अब गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर के वासुदेव प्रसाद सिंह अपनी रफ्तार से छाप छोड़ने को तैयार हैं।

    जिले के मध्यम तेज गति के गेंदबाज वासुदेव का चयन बिहार रणजी टीम में हुआ है। वह दो से पांच नवंबर तक गोवा के पणजी में होने वाले मुकाबले में बिहार की ओर से गेंदबाजी करते नजर आएंगे। उनके चयन से जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी है। अब सबकी निगाहें रणजी मुकाबले में उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।
    वासुदेव प्रसाद सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वह अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिताओं में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन आयु वर्गों में खेलने के अनुभव ने उन्हें बेहतर गेंदबाज के रूप में तैयार किया है। अब रणजी टीम में चयन उनके क्रिकेट करियर के लिए अहम उपलब्धि है।

    पांच विकेट लेकर बटोरी थी सुर्खियां

    वासुदेव अपनी गेंदबाजी का दम पहले भी दिखा चुके हैं। कर्नल सीके नायडू ट्राफी में मणिपुर के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके थे। इस प्रदर्शन से उनकी गेंदबाजी क्षमता का पता चला। दाएं हाथ के गेंदबाज वासुदेव मुजफ्फरपुर की वासुदेव क्रिकेट एकेडमी से जुड़े हैं।

    एमआरएफ पेस फाउंडेशन में भी मिला प्रशिक्षण

    जुलाई 2026 में वासुदेव को एमआरएफ पेस फाउंडेशन और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के विशेष एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए चुना गया था। पूरे भारत से चयनित चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल होना उनके लिए बड़ी उपलब्धि रही।

    कोच और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने दी बधाई

    वासुदेव के रणजी टीम में चयन पर उनके कोच दिनेश कुमार और वरिष्ठ खिलाड़ी उत्पल रंजन ने बधाई दी है। जिले के क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि वासुदेव गोवा के खिलाफ अपनी धारदार गेंदबाजी से बिहार टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे और मुजफ्फरपुर का नाम रोशन करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleKal Ka Mausam 31 October: उत्तर बिहार में चक्रवात का असर जारी, शनिवार को वज्रपात और बारिश के आसार
    Next Article केक में पेन ड्राइव छिपाकर कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंचाई थी फिल्म, ईरानी फिल्मकार जफर पनाही को 5 साल की जेल
    admin

    Related Posts

    हसीना का वीडियो और RAW के आरोप: रहस्यमयी मौत से पहले बांग्लादेश के पूर्व एयरफोर्स ऑफिसर ने पॉडकास्ट में क्या कहा था?

    October 30, 2026

    केक में पेन ड्राइव छिपाकर कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंचाई थी फिल्म, ईरानी फिल्मकार जफर पनाही को 5 साल की जेल

    October 30, 2026

    Kal Ka Mausam 31 October: उत्तर बिहार में चक्रवात का असर जारी, शनिवार को वज्रपात और बारिश के आसार

    October 30, 2026

    औरंगाबाद में 3 दिन मौसम खराब, आंधी-पानी और वज्रपात का अलर्ट; 60 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा

    October 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    हसीना का वीडियो और RAW के आरोप: रहस्यमयी मौत से पहले बांग्लादेश के पूर्व एयरफोर्स ऑफिसर ने पॉडकास्ट में क्या कहा था?

    By adminOctober 30, 20260

    बुधवार को ढाका में तुराग नदी के पास बांग्लादेश वायु सेना के एक पूर्व अधिकारी…

    केक में पेन ड्राइव छिपाकर कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंचाई थी फिल्म, ईरानी फिल्मकार जफर पनाही को 5 साल की जेल

    October 30, 2026

    समस्तीपुर के वैभव के छक्कों के बाद अब मुजफ्फरपुर के वासुदेव की गेंदबाजी पर नजर, रणजी टीम में चयन

    October 30, 2026

    Kal Ka Mausam 31 October: उत्तर बिहार में चक्रवात का असर जारी, शनिवार को वज्रपात और बारिश के आसार

    October 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,016)
    • Breaking News (1,507)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (227)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?