Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    October 17, 2026

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर तैयारियों की समीक्षा

    October 17, 2026

    पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»
    Breaking News

    adminBy adminOctober 17, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं आवश्यक तैयारी की डीएम व एसपी ने की प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग।
    ——————————-

    आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखें; संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कतामूलक कार्रवाई करें: डीएम व एसपी ने अधिकारियों को दिया निदेश
    ==========================

    पूजा समितियों से निरंतर समन्वय बनाएँ रखें; सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ सार्थक संवाद कायम रखेंः डीएम ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिया निदेश
    ==================

    🔹सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर रखें पैनी नजर, अफवाह फैलाने की कोशिश करने वाले तत्वों के विरुद्ध करें कड़ी कार्रवाई।

    🔹विधि-व्यवस्था संधारण से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है; पदाधिकारीगण सावधानी बरतें; क्यूआरटी एवं क्यूएमआरटी सक्रिय रखें;

    🔹उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुगम यातायात एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहेंः डीएम व एसपी

    जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने कहा है कि दुर्गा पूजा, 2026 के अवसर पर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुगम यातायात तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें। अधिकारीद्वय आज समाहरणालय में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदाधिकारीगण आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखें तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कतामूलक कार्रवाई करें। सभी एसडीओ एवं एसडीपीओ स्वयं भ्रमणशील रहें एवं क्षेत्र का जायजा लें। क्षेत्रीय पदाधिकारीगण सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) से सार्थक संवाद कायम रखें। पूजा समितियों से निरंतर समन्वय बनाएँ रखें। शांति समिति की ससमय बैठक कर लें। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियों का पर्यवेक्षण करें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सतत क्रियाशील रखें। अफवाहों का त्वरित खंडन करें। पूर्व की घटनाओं में शामिल लोगों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें। भीड़ की गतिविधियों पर सीसीटीवी से निगरानी करें।किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) एवं क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम (क्यूएमआरटी) तैनात रखें।
    मद्य-निषेध अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें।

    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व-त्योहार के अवसर पर सुदृढ़ प्रशासनिक तैयारी सुनिश्चित रहनी चाहिए। विधि-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है।

    निदेश दिया गया कि सभी पदाधिकारी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतेंगे तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्रवाई करेंगे। कॉम्युनिकेशन प्लान सुनिश्चित कर विधि-व्यवस्था का संधारण करेंगे।

    जिलाधिकारी ने कहा कि पूजा स्थलों पर महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग पंक्ति रहना चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को भी कोई समस्या न हो तथा भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था संधारण भी सुगमता से किया जा सके। सभी संबंधित पदाधिकारी पूजा समितियों से समन्वय कर इसे सुनिश्चित करेंगे।

    जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निदेश देते हुए कहा किः-
    आपदा प्रबंधन विभाग के गाईडलाईन के अनुसार पूजा पंडालों का निर्माण एवं संचालन सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है।
    आयोजकों के द्वारा पंडालों के पास सीसीटीवी/वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी।
    आयोजकों द्वारा अग्निशमन की ठोस व्यवस्था किया जाना अनिवार्य है।
    सभी पूजा पंडालों में प्रावधान के अनुसार विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित रहनी चाहिए

    भीड़ प्रबंधन हेतु लाउडस्पीकर की समुचित व्यवस्था रहनी चाहिए

    आपत्तिजनक स्लोगन, कार्टून इत्यादि पर रोक है।

    डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। 10:00 बजे रात्रि के बाद एवं 6:00 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर नहीं बजेगा।

    जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा में विभिन्न मंदिरों तथा सावर्जनिक दुर्गा पूजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने की संभावना रहती है। अनेक स्थानों पर रावण-वध कार्यक्रम होता है। अतः सतर्कता के साथ तैयारी सुनिश्चित करनी होगी। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी भीड़ प्रबंधन के मानकों का दृढ़ता के साथ परन्तु विनम्रतापूर्वक अनुपालन कराएंगे। गश्ती दल द्वारा रेगुलर पेट्रोलिंग की जाए। नियंत्रण कक्ष से भीड़ पर निगरानी रखी जाए। सीसीटीवी कैमरा एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से अनुश्रवण किया

    जाए।यथेष्ट प्रशासनिक सतर्कता, यथोचित निगरानी तथा सुरक्षामूलक कार्रवाई करें।

    विदित हो कि दुर्गा पूजा के आयोजन के क्रम में जनहित एवं आम जनता की व्यापक सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश दुर्गापूजा के आयोजकों/व्यवस्थापकों को दिये गये हैं जो निम्नलिखित हैः-

    1. पूजा पंडाल में विधिवत विद्युत सम्बद्धता अवश्य लें एवं पंडाल का निर्माण विद्युत तारों से सुरक्षित दूरी पर ही करें जिसे विद्युत अधिनियमों का उल्लंघन नहीं हो।

    2. पंडालों की मजबूती का विधिवत जाँच करायी जाए।

    3. पूजा पंडाल के निर्माण में अग्नि सुरक्षा नियमों एवं मानकों का अनुपालन किया जाए।

    4. पंडाल निर्माण के संबंध में सड़क, जलापूर्ति निकासी, टेलीफोन, बिजली के केबुल तथा सरकारी एवं लोक सम्पत्ति को क्षति न पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाय।

    5. पंडाल निर्माण के क्रम में इस बात का ध्यान रखा जाय कि यातायात व्यवस्था प्रतिकूल ढंग से प्रभावित नहीं हो। वाहनों का परिचालन सजावटों के कारण प्रभावित न हो।

    6. ध्वनि प्रदूषण यथा लाउडस्पीकर के संबंध में नियमों का अनुपालन किया जाय।

    जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित में ऐसा किया जाना आवश्यक है तथा इसकी अनुपालन न होने की स्थिति में सभी क्षतियों एवं परिणामों की जिम्मेवारी आयोजकों/व्यवस्थापकों/समितियों की होगी।

    किसी भी प्रकार के अफवाह से बचने तथा सोशल मीडिया पर भी अफवाहों से बचने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही माईकिंग भी कराया जाय। अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित करेंगे। आपतिजनक स्लोगन, कार्टून इत्यादि पर रोक है। इसे सभी पदाधिकारी सख्ती से सुनिश्चित करेंगे।

    जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों को नावों का निबंधन, नावों की संख्या, प्रशिक्षित गोताखोरों की संख्या, कार्यरत नाविकों की संख्या आदि बिन्दुओं की सूक्ष्म समीक्षा संबंधित पदाधिकारियों के साथ कर लेने का निदेश दिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से एवं दुर्घटना से बचाव हेतु त्योहारों के अवसर पर निजी नावों के परिचालन-परिवहन सुरक्षा हेतु बिहार आदर्श नौका अधिनियम, 1985 के तहत नियंत्रणात्मक विधियों को लागू करने का निदेश दिया गया। विसर्जन के दिन नदी में बिना अनुमति के नाव परिचालन पर रोक रहेगी।

    दुर्गापूजा के अवसर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।

    पुलिस उपाधीक्षक, यातायात उत्कृष्ट यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे।

    दुर्गापूजा के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ एम्बुलेंस सिविल सर्जन प्रतिनियुक्त करेंगे।

    जिला अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि दुर्गापूजा के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु फायर दस्ता प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे।

    जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहने की आवश्यकता है।

    नियंत्रण कक्ष:–06226–250316,250317,250318

    विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर थाना बार पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    ब्रीफिंग में जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी,सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleतिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर तैयारियों की समीक्षा
    admin

    Related Posts

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर तैयारियों की समीक्षा

    October 17, 2026

    पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    October 17, 2026

    डायट डुमरा, सीतामढ़ी में जिला स्तरीय लोकनृत्य एवं रोल प्ले प्रतियोगिता का सफल आयोजन, विजेता विद्यालय हुए सम्मानित

    October 17, 2026

    पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया

    October 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    By adminOctober 17, 20260

    दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं आवश्यक तैयारी की डीएम व एसपी ने…

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर तैयारियों की समीक्षा

    October 17, 2026

    पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    October 17, 2026

    डायट डुमरा, सीतामढ़ी में जिला स्तरीय लोकनृत्य एवं रोल प्ले प्रतियोगिता का सफल आयोजन, विजेता विद्यालय हुए सम्मानित

    October 17, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,435)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?