Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    October 15, 2026

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के समापन दिवस पर मधुबनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पदक
    Breaking News

    प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के समापन दिवस पर मधुबनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पदक

    adminBy adminOctober 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के समापन दिवस पर मधुबनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पदक
    ~~~~~~
    मधुबनी।

    प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन दरभंगा जिले में किया गया। प्रतियोगिता के समापन दिवस पर मधुबनी जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में मधुबनी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के दौरान जिले के खिलाड़ियों का उत्साह एवं प्रदर्शन सराहनीय रहा।

    वुशू प्रतियोगिता में मधुबनी के खिलाड़ियों ने विशेष उपलब्धि हासिल की। अंडर-19 बालिका वर्ग में मनीषा कुमारी (70 किलोग्राम), लक्ष्मी कुमारी (56 किलोग्राम) एवं कन्या कुमारी (48 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि प्रीति कुमारी (45 किलोग्राम) ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में सतीश कुमार (48 किलोग्राम), रूपेश कुमार (52 किलोग्राम) एवं मंजय कुमार (60 किलोग्राम) ने रजत पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।

    फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में मधुबनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, योग प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में माधव कुमार ने स्वर्ण पदक तथा अंडर-14 बालिका वर्ग में निशा भारती ने रजत पदक हासिल किया।

    इसके अतिरिक्त कबड्डी, फुटबॉल, हैंडबॉल सहित अन्य खेल विधाओं में भी मधुबनी जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इन स्पर्धाओं में जिले के कई प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार ने कहा कि मधुबनी के खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न स्पर्धाओं में पदक प्राप्त करना जिले के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

    प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में टीम प्रभारी के रूप में आरती कुमारी, नरेश कुमार, सौरभ कुमार, उत्तम कुमार, मंटू कुमार सहित अन्य प्रभारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में मधुबनी जिले के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन जिले में खेल प्रतिभाओं की समृद्ध संभावनाओं को दर्शाता है। पदक विजेता खिलाड़ियों एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों की उपलब्धि से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआज दिनांक 10.10.2026 को महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक
    Next Article  सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    admin

    Related Posts

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    October 15, 2026

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026

     सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    By adminOctober 15, 20260

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण…

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026

     सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,425)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?