आज दिनांक 10.10.2026 को महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात की अध्यक्षता में पुलिस दीदी की टीम की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं छात्राओं की आवाजाही वाले प्रमुख स्थलों पर नियमित गश्ती एवं सतत निगरानी रखने, महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, पुलिस दीदी की टीम को अपने निर्धारित कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ करने तथा महिलाओं एवं छात्राओं में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
