सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। संबंधित महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन की ओर से महिला फरियादियों को उनकी समस्याएं सुरक्षित और सहज माहौल में रखने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जा सके।
