Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बोखड़ा थाना क्षेत्र में 6 अजमानतीय वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

    September 13, 2026

    अपराध नियंत्रण को लेकर सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान

    September 13, 2026

    चोरी की बाइक और 310 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»सीतामढ़ी आकांक्षी जिला कार्यक्रम में तीसरे स्थान पर, स्कोर में 8.92 अंकों का सुधार
    Breaking News

    सीतामढ़ी आकांक्षी जिला कार्यक्रम में तीसरे स्थान पर, स्कोर में 8.92 अंकों का सुधार

    adminBy adminSeptember 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतामढ़ी। जिले में आकांक्षी जिला कार्यक्रम (Aspirational District Programme) और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) की प्रगति को लेकर शनिवार को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव-सह-केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल, भा.प्र.से. ने की। बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना समेत विभिन्न क्षेत्रों में जिले की प्रगति की समीक्षा की गई।

    NITI Aayog के Champions of Change पोर्टल पर मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार सीतामढ़ी के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। जिले का स्कोर 52.9834 से बढ़कर 61.9056 हो गया, यानी कुल 8.922 अंकों का सुधार हुआ। इस प्रदर्शन के आधार पर सीतामढ़ी राज्य के आकांक्षी जिलों में तीसरे स्थान पर रहा।

    शिक्षा क्षेत्र में भी दर्ज की गई प्रगति

    शिक्षा क्षेत्र की समीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के संक्रमण (Transition), ड्रॉपआउट रोकने, विद्यालय ट्रैकिंग और छात्रवृत्ति से जुड़ी गतिविधियों पर विशेष चर्चा हुई। जिले में School Tracking Register के माध्यम से विद्यार्थियों की निगरानी की जा रही है, ताकि एक कक्षा या स्तर से दूसरे स्तर पर संक्रमण के दौरान संभावित ड्रॉपआउट को रोका जा सके।

    आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक से उच्च प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों की संक्रमण दर 86.40 प्रतिशत और उच्च प्राथमिक से माध्यमिक स्तर पर 81.78 प्रतिशत रही।

    विद्यालयों में बालिकाओं के लिए कार्यशील शौचालय, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता 100 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके अलावा ड्रॉपआउट और छात्रवृत्ति से जुड़े विषयों पर शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों एवं आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

    स्वास्थ्य और पोषण संकेतकों की समीक्षा

    स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की ANC जांच, संस्थागत प्रसव, एनीमिया प्रबंधन, टीकाकरण और कुपोषण की स्थिति की समीक्षा की गई।

    अगस्त 2026 के आंकड़ों के अनुसार चार या उससे अधिक ANC जांच कराने वाली गर्भवती महिलाओं का अनुपात 97.11 प्रतिशत रहा। वहीं गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के उपचार का कवरेज 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    बैठक में बताया गया कि जिले के सभी 3,788 आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह VHSND का आयोजन किया जा रहा है। वहीं जिले के 505 में से 502 स्वास्थ्य संस्थानों को Health & Wellness Centre में परिवर्तित किया जा चुका है।

    आकांक्षी प्रखंड बैरगनिया की भी हुई समीक्षा

    बैठक में सीतामढ़ी के आकांक्षी प्रखंड बैरगनिया की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। मार्च 2026 में Aspirational Block Programme के तहत बैरगनिया की Overall Rank 108 रही।

    शिक्षा क्षेत्र के जुलाई 2026 के आंकड़ों के अनुसार उच्च प्राथमिक से माध्यमिक स्तर पर लड़कों की संक्रमण दर 90.71 प्रतिशत और लड़कियों की 90.65 प्रतिशत रही। वहीं माध्यमिक से उच्च माध्यमिक स्तर पर लड़कों की संक्रमण दर 90.12 प्रतिशत और लड़कियों की 90.92 प्रतिशत दर्ज की गई।

    समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सामाजिक विकास, कृषि और आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विभिन्न संकेतकों में हुई प्रगति और सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी अधिकारियों ने दी।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले और आकांक्षी प्रखंड में विकास संकेतकों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करना, शेष अंतराल को कम करना और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत करना रहा।

    ANC जांच Aspirational Block Programme Aspirational District Programme Champions of Change Health Wellness Centre NITI Aayog School Tracking Register VHSND आकांक्षी जिला कार्यक्रम आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र एनीमिया कृषि केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी कौशल विकास छात्रवृत्ति ड्रॉपआउट पोषण बिहार न्यूज बैरगनिया वित्तीय समावेशन शिक्षा संजय कुमार अग्रवाल संस्थागत प्रसव सीतामढ़ी सीतामढ़ी न्यूज सीतामढ़ी विकास स्वास्थ्य
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी में TEJAS कार्यशाला का आयोजन, युवाओं से जॉब सीकर नहीं जॉब गीवर बनने की अपील
    Next Article 23 FPO को बेहतर प्रदर्शन के लिए किसानों को प्रशिक्षण देने के निर्देश, KCC कवरेज बढ़ाने पर जोर
    admin

    Related Posts

    बोखड़ा थाना क्षेत्र में 6 अजमानतीय वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

    September 13, 2026

    अपराध नियंत्रण को लेकर सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान

    September 13, 2026

    चोरी की बाइक और 310 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

    September 13, 2026

    हत्या के प्रयास के मामले में मो. शकील उर्फ चुन्नू गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    बोखड़ा थाना क्षेत्र में 6 अजमानतीय वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

    By adminSeptember 13, 20260

    सीतामढ़ी के बोखड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 अजमानतीय वारंटियों को…

    अपराध नियंत्रण को लेकर सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान

    September 13, 2026

    चोरी की बाइक और 310 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

    September 13, 2026

    हत्या के प्रयास के मामले में मो. शकील उर्फ चुन्नू गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (782)
    • Breaking News (1,406)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (200)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?