Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की ब्रीफिंग

    October 23, 2026

    *सीतामढ़ी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर किशोरियों के साथ संवाद, पेंटिंग एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित*

    October 23, 2026

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 : मतदान के दौरान शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»VB-G RAM G योजना की समीक्षा, तालाब-चेक डैम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर
    Breaking News

    VB-G RAM G योजना की समीक्षा, तालाब-चेक डैम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर

    adminBy adminSeptember 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी, 3 सितंबर 2026। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) सभागार में उप विकास आयुक्त (DDC) तुषार कुमार की अध्यक्षता में VB-G RAM G योजना के तहत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, पंचायत स्तर पर उनके क्रियान्वयन और संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

    उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा करने और कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि VB-G RAM G योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक आधारभूत संरचना को मजबूत करना और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए योजनाओं में तेजी लाने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

    ग्रामीण हाट, आंगनबाड़ी और स्कूलों के कार्यों की भी समीक्षा

    बैठक के दौरान प्राथमिकता वाले कार्यों के अलावा ग्रामीण हाट, आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों से जुड़े निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं और आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, VB-G RAM G अशोक कुमार राय ने बताया कि योजना के तहत संचालित कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

    तालाब, चेक डैम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर फोकस

    बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत VB-G RAM G योजना से कराए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा हुई। पंचायत स्तर पर तालाबों के जीर्णोद्धार, चेक डैम, सोखपिट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग से संबंधित कार्यों को प्रभावी तरीके से कराने के निर्देश दिए गए।

    उप विकास आयुक्त ने इन कार्यों के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के साथ नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा

    बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की। इसमें जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हुए। योजना की प्रगति और क्रियान्वयन से जुड़े बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक में सहायक अभियंता आलोक कुमार, VB-G RAM G के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।#Madhubani #VBGGRAMG #RuralDevelopment #JalJeevanHariyali #RainWaterHarvesting #CheckDam #PondRenovation #PMAY #BiharNews #MadhubaniNews

    Bihar News DDC Madhubani DRDA Madhubani Madhubani News VB-G RAM G VB-G RAM G योजना आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण विकास ग्रामीण हाट चेक डैम जल जीवन हरियाली जिला ग्रामीण विकास अभिकरण तालाब जीर्णोद्धार तुषार कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना मधुबनी रेन वाटर हार्वेस्टिंग विकास कार्यों की समीक्षा विद्यालय निर्माण सोखपिट
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी में 30 नवंबर तक चलेगा NCD स्क्रीनिंग अभियान, घर-घर होगी जांच
    Next Article जन्माष्टमी पर लखनौर में सजेगी भव्य सांस्कृतिक शाम, जुटेंगे नामचीन कलाकार
    admin

    Related Posts

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की ब्रीफिंग

    October 23, 2026

    *सीतामढ़ी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर किशोरियों के साथ संवाद, पेंटिंग एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित*

    October 23, 2026

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 : मतदान के दौरान शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

    October 23, 2026

    October 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की ब्रीफिंग

    By adminOctober 23, 20260

    समाहरणालय, सीतामढ़ी जिला जन संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–22.10.2026 तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को…

    *सीतामढ़ी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर किशोरियों के साथ संवाद, पेंटिंग एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित*

    October 23, 2026

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 : मतदान के दौरान शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

    October 23, 2026

    October 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,477)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?