Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी के थानों में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 2, 2026

    सुप्पी थाना कांड 269/26 में प्राथमिकी अभियुक्त नितेश कुमार गिरफ्तार

    September 2, 2026

    सुप्पी थाना कांड संख्या 269/26 में प्राथमिकी अभियुक्त नितेश कुमार गिरफ्तार

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»राहुल गांधी पर FIR से भड़की कांग्रेस, सीतामढ़ी में PM मोदी का पुतला फूंका
    Breaking News

    राहुल गांधी पर FIR से भड़की कांग्रेस, सीतामढ़ी में PM मोदी का पुतला फूंका

    adminBy adminSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतामढ़ी। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से वीर कुंवर सिंह चौक तक विरोध मार्च निकाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद’ और ‘दलित विरोधी सरकार हाय-हाय’ जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई बताते हुए विरोध जताया।

    ‘शुद्धिकरण’ की घटना संविधान पर हमला: कांग्रेस

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण मंच का ‘शुद्धिकरण’ किया जाना शर्मनाक है और यह संविधान पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना को अंजाम देने वाले भाजपा समर्थित लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, जबकि इसके विपरीत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।

    उन्होंने कहा कि पूरे मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी भाजपा सरकार की कथित तानाशाही और दलित विरोधी नीतियों को दर्शाती है।

    कांग्रेस नेताओं ने FIR को बताया राजनीतिक दुर्भावना

    प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो. अफाक खान, सीताराम झा, संजय कुमार बिररख, डॉ. राजीव कुमार काजू, रितेश रमण सिंह, मो. शम्स शाहनवाज, मनोज कुमार सिंह, आफताब अंजुम बिहारी, संपूर्णानंद झा और प्रो. राम प्रवेश कुशवाहा समेत अन्य नेताओं ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया।

    नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार विपक्ष की आवाज को मजबूती से उठाते हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार और संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

    बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल

    विरोध प्रदर्शन में महिला नगर अध्यक्ष ऋतु ठाकुर, जैनेन्द्र कुमार राम, ताराकांत झा, विनय मिश्रा, धीरज मिश्रा, सोहन प्रसाद, चुन्नू सिंह, शैलेन्द्र खिरहर, धीरज सिंह, सुप्रिया कुमारी, वीरेंद्र कुशवाहा, भिखारी बैठा, पंकज कुमार, उमेश प्रसाद सिंह, मृत्युंजय कुमार यादव, नीरज कुमार, सत्येंद्र सिंह, रंजीत साह, रवि कुमार, जफीर आलम, राधे श्याम कुमार, भूषण कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #RahulGandhi #Congress #BJP #NarendraModi #MallikarjunKharge #Sitamarhi #BiharNews #CongressProtest #PoliticalNews #Haldwani

    Amit Kumar Tunna Bihar Political News Bihar Politics BJP Government Congress Bihar Congress Protest Congress Protest Bihar Congress Workers Protest Haldwani News Haldwani Purification Case Mallikarjun Kharge Narendra Modi PM Modi Political News Bihar Rahul Gandhi FIR Rahul Gandhi News Rahul Gandhi Protest Sitamarhi Congress Sitamarhi News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी में कृषि योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, खरीफ फसल का 92.08% आच्छादन पूरा
    Next Article बिहार में Librarian बनने का मौका, 15 सितंबर से शुरू होंगे पात्रता परीक्षा के आवेदन
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी के थानों में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 2, 2026

    सुप्पी थाना कांड संख्या 269/26 में प्राथमिकी अभियुक्त नितेश कुमार गिरफ्तार

    September 2, 2026

    सीतामढ़ी में SP ने सुनीं लोगों की शिकायतें, त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश

    September 2, 2026

    सीतामढ़ी के विशनपुर में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

    September 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी के थानों में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    By adminSeptember 2, 20260

    सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प…

    सुप्पी थाना कांड 269/26 में प्राथमिकी अभियुक्त नितेश कुमार गिरफ्तार

    September 2, 2026

    सुप्पी थाना कांड संख्या 269/26 में प्राथमिकी अभियुक्त नितेश कुमार गिरफ्तार

    September 2, 2026

    सीतामढ़ी में SP ने सुनीं लोगों की शिकायतें, त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश

    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (675)
    • Breaking News (1,388)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (197)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?