सीतामढ़ी: जिले के परिहार थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग अपहरण मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अपहृताओं को सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई परिहार थाना कांड संख्या 148/26 एवं 198/26 के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में अपहृताओं की सुरक्षित बरामदगी के बाद उन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई जारी है तथा मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
