सीतामढ़ी: जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबित मामलों में फरार चल रहे पांच गैर-जमानती (अजमानतीय) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में की गई।
पुलिस के अनुसार, विशेष अभियान के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
