सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निरंजन कुमार उर्फ बाबा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, बोखड़ा थाना कांड संख्या 100/25 लूट से संबंधित मामले में निरंजन कुमार उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और संबंधित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
