Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    October 15, 2026

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर डीएम आनंद शर्मा ने की समीक्षा, संभावित मरीजों की जांच में तेजी लाने के निर्देश
    Bihar

    टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर डीएम आनंद शर्मा ने की समीक्षा, संभावित मरीजों की जांच में तेजी लाने के निर्देश

    adminBy adminJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी में टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने को लेकर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से दैनिक प्रगति समीक्षा बैठक की। बैठक में 24 मार्च 2026 से 17 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान की प्रखंडवार समीक्षा की गई।

    समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों की पहचान, एक्स-रे जांच, NAAT टेस्ट, डिफरेंशियल टीबी केयर, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT), निक्षय मित्र पहल, पोषण सहायता और उपचाराधीन मरीजों की नियमित निगरानी की स्थिति की जानकारी ली।

    टीबी जांच अभियान में बेहतर प्रदर्शन

    बैठक में बताया गया कि 17 जुलाई 2026 को अपफ्रंट NAAT टेस्ट का दैनिक लक्ष्य 248 निर्धारित था, जिसके मुकाबले 309 जांच की गई। यह लक्ष्य का करीब 125 प्रतिशत उपलब्धि रही।

    इसी दिन 27 निक्षय मित्रों का पंजीकरण किया गया और 35 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। टीबी से बचाव और जागरूकता अभियान के तहत 541 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जबकि 186 लोगों से घर-घर संपर्क किया गया।

    चेस्ट एक्स-रे जांच का लक्ष्य 449 रखा गया था, जिसके मुकाबले लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की गई। जांच के दौरान 16 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए।

    मिशन मोड में काम करने का निर्देश

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि भारत सरकार और बिहार सरकार के टीबी उन्मूलन लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों को मिशन मोड में काम करना होगा।

    उन्होंने निर्देश दिया कि संभावित टीबी मरीजों की पहचान, स्क्रीनिंग और संदिग्ध मरीजों की NAAT जांच हर हाल में कराई जाए। जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    डीएम ने कहा कि सभी पात्र मरीजों को समय पर जांच और उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा निक्षय पोर्टल पर सभी आवश्यक जानकारियों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए।

    निक्षय पोषण योजना का लाभ दिलाने पर जोर

    जिलाधिकारी ने सभी टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए पेई आईडी (Payee ID) तैयार कराने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका और अन्य क्षेत्रीय कर्मियों के समन्वय से घर-घर टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाए, ताकि कोई भी संभावित मरीज जांच और इलाज से वंचित न रहे।

    साथ ही, जिला युवा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग लेने का निर्देश जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) स्वास्थ्य को दिया गया।

    बैठक में सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    NAAT जांच उपचार और निक्षय पोषण योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मधुबनी डीएम आनंद शर्मा ने टीबी मुक्त भारत अभियान की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने संभावित मरीजों की पहचान
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleMY Bharat बैठक में डीएम आनंद शर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर दिया जोर, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश
    Next Article बोखड़ा लूट कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त निरंजन कुमार उर्फ बाबा गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
    admin

    Related Posts

    CM Hemant Soren के पैतृक गांव पहुंचीं पूर्णिमा नीरज सिंह, रुपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    ‘SIR की आड़ में काटे गए विपक्षी दलों के वोट’, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार चुनाव आयोग पर बोला हमला

    October 10, 2026

    कुशीनगर में जायदाद विवाद का खूनी अंजाम, पहली पत्नी ने बच्चों संग मिलकर की पति की हत्या

    October 10, 2026

    उमर सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, हर जिले में आंदोलन का एलान; नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    By adminOctober 15, 20260

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण…

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026

     सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,425)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?