Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज, पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

    July 6, 2026

    सीतामढ़ी: विवाहिता की मौत के बाद 50 लाख की रंगदारी, अब देवर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप

    July 6, 2026

    मधुबनी में वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा
    Bihar

    मधुबनी में वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा

    adminBy adminJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    ================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक – 05/07/2026*
    ================
    *मधुबनी में वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा*

    ———————————————-
    *मधुबनी 05 जुलाई 2026*

    *मत्स्य उत्पादन एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में मधुबनी में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले में वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मत्स्य निदेशालय, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार, BAIP (बिहार एक्वाकल्चर इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम), जिसे गेट्स फाउंडेशन से वित्तीय सहयोग प्राप्त है, तथा PRADAN (प्रदान संस्था) के संयुक्त सहयोग से मधुबनी जिले के 6 चयनित मत्स्य किसानों ने अपनी पूंजी लगाकर जयंती रोहू एवं अमृत कतला का उन्नत स्पॉन मंगवाया है। यह उन्नत स्पॉन ICAR-CIFA के अधिकृत मल्टीप्लायर के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। इस कार्यक्रम में PRADAN संस्था द्वारा किसानों को तकनीकी सहयोग एवं वैज्ञानिक मत्स्य पालन से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है।*

    *जयंती रोहू एवं अमृत कतला उन्नत एवं उच्च उत्पादन क्षमता वाली मत्स्य प्रजातियां हैं, जिन्हें वैज्ञानिक चयन प्रजनन तकनीक के माध्यम से विकसित किया गया है। इन प्रजातियों की वृद्धि दर सामान्य प्रजातियों की तुलना में बेहतर मानी जाती है, जिससे किसानों को कम समय में अधिक उत्पादन एवं बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। इससे जिले में मत्स्य उत्पादन को नई गति मिलने के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।*

    *इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, अंजनी कुमार ने कहा कि राज्य सरकार एवं विभाग द्वारा मत्स्य किसानों की आय बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर मत्स्य पालन को व्यवसायिक रूप देने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग किसानों को हर संभव तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।*

    *वहीं BAIP की टीम के विवेक प्रियदर्शी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जिले में उन्नत मत्स्य प्रजातियों का विस्तार करना तथा किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे बेहतर उत्पादन प्राप्त कर अधिक लाभ अर्जित कर सकें।* *कार्यक्रम से जुड़े किसानों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्नत स्पॉन मिलने से मत्स्य उत्पादन में वृद्धि होगी तथा उनकी आय में सकारात्मक बदलाव आएगा।* *किसानों ने मत्स्य विभाग, BAIP एवं PRADAN संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, स्वरोजगार एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।*
    ———————- ———————————————————————
    ================
    *बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर ’06276-222576 पर भी ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
    ================
    ================
    *DPRO,MADHUBANI*

    Aquaculture BAIP Bihar News Fish Farmers Fish Farming Fish Seed Gates Foundation ICAR CIFA Madhubani News PRADAN Scientific Fish Farming अमृत कतला जयंती रोहू बिहार मत्स्य विभाग मत्स्य पालन मधुबनी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी जिले के 26 पंचायतों में 07 जुलाई को सहयोग शिविर का होगा आयोजन
    Next Article सीतामढ़ी: विवाहिता की मौत के बाद 50 लाख की रंगदारी, अब देवर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज, पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

    July 6, 2026

    सीतामढ़ी: विवाहिता की मौत के बाद 50 लाख की रंगदारी, अब देवर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप

    July 6, 2026

    मधुबनी जिले के 26 पंचायतों में 07 जुलाई को सहयोग शिविर का होगा आयोजन

    July 6, 2026

    मधुबनी के बलिराजगढ़ उत्खनन में मिले 3 हजार वर्ष पुरानी विकसित नगरी के संकेत, डीएम आनंद शर्मा ने की प्रगति की समीक्षा

    July 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज, पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

    By adminJuly 6, 20260

    सीतामढ़ी। जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में विवाहिता मुस्कान कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई…

    सीतामढ़ी: विवाहिता की मौत के बाद 50 लाख की रंगदारी, अब देवर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप

    July 6, 2026

    मधुबनी में वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा

    July 6, 2026

    मधुबनी जिले के 26 पंचायतों में 07 जुलाई को सहयोग शिविर का होगा आयोजन

    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (256)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (89)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?