Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के सामंजन की मांग, लंबित वेतन भुगतान को लेकर CM को पत्र

    August 12, 2026

    सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान

    August 12, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस की कार्रवाई: मद्यनिषेध मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी को मिली अत्याधुनिक* *अटल कला भवन* *की सौगात, सांस्कृतिक** *विकास को* *मिलेगा नया आयाम।*
    Bihar

    मधुबनी को मिली अत्याधुनिक* *अटल कला भवन* *की सौगात, सांस्कृतिक** *विकास को* *मिलेगा नया आयाम।*

    adminBy adminJune 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    =================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ====================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक 24/06/2026*
    ==================। ⬛ *मधुबनी को मिली अत्याधुनिक* *अटल कला भवन* *की सौगात, सांस्कृतिक** *विकास को* *मिलेगा नया आयाम।*
    ⬛ *620 क्षमता वाले* *आधुनिक ऑडिटोरियम के* *निर्माण हेतु ₹19.73* *करोड़ की प्रशासनिक* *स्वीकृति।*
    ⬛ *जिलाधिकारी आनंद शर्मा के सतत प्रयासों से साकार हुई बहुप्रतीक्षित परियोजना।*
    *मधुबनी, 24 जून 2026* :
    मधुबनी जिले के कला, संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला मुख्यालय, मधुबनी में अत्याधुनिक “अटल कला भवन” के निर्माण हेतु ₹19 करोड़ 73 लाख 26 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 620 दर्शक क्षमता वाले इस आधुनिक ऑडिटोरियम एवं सांस्कृतिक परिसर का निर्माण भवन निर्माण विभाग, बिहार द्वारा तकनीकी रूप से अनुमोदित प्राक्कलन के आधार पर कराया जाएगा।
    यह स्वीकृति न केवल मधुबनी जिले बल्कि सम्पूर्ण मिथिलांचल के लिए गौरव का विषय है। लंबे समय से जिले में बड़े सांस्कृतिक आयोजनों, साहित्यिक कार्यक्रमों, नाट्य मंचनों, संगीत समारोहों, कला प्रदर्शनी, शैक्षणिक संगोष्ठियों तथा विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त क्षमता वाले आधुनिक सभागार का अभाव महसूस किया जा रहा था। अटल कला भवन के निर्माण से यह कमी दूर होगी और जिले को एक स्थायी एवं अत्याधुनिक सांस्कृतिक मंच प्राप्त होगा।
    अटल कला भवन का उद्देश्य बिहार एवं मिथिला की समृद्ध कला, संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। भवन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल सभागार, कला दीर्घा (आर्ट गैलरी), प्रदर्शनी स्थल, अभ्यास कक्ष, सम्मेलन कक्ष तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन की समुचित व्यवस्था विकसित की जाएगी। यह परिसर कलाकारों, साहित्यकारों, रंगकर्मियों, लोकगायकों, लोकनर्तकों, विद्यार्थियों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के लिए एक समर्पित मंच के रूप में कार्य करेगा।
    विशेष रूप से मिथिला पेंटिंग, लोक संगीत, लोक नृत्य, नाट्य कला एवं अन्य पारंपरिक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार को इससे नई गति मिलेगी। स्थानीय एवं उभरती हुई प्रतिभाओं को अपनी कला के प्रदर्शन एवं विकास के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे जिले की सांस्कृतिक गतिविधियों को व्यापक विस्तार मिलेगा।
    *इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को धरातल पर उतारने में जिलाधिकारी आनंद शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका रही है। जिले में कला एवं संस्कृति के विकास तथा आधुनिक सांस्कृतिक अवसंरचना की आवश्यकता* को देखते हुए उन्होंने लगातार इस विषय को प्राथमिकता दी। राज्य सरकार एवं संबंधित विभागों के समक्ष परियोजना की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए उन्होंने निरंतर अनुश्रवण किया तथा विभिन्न स्तरों पर लगातार पहल की।
    *जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि अटल कला भवन का निर्माण मधुबनी के सांस्कृतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। यह भवन जिले की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा तथा कलाकारों एवं युवाओं* *को अपनी प्रतिभा निखारने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह भवन भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा* ।
    राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग, बिहार द्वारा ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से कराया जाएगा। निर्माण पूर्ण होने के बाद यह भवन एक बहुउद्देशीय सांस्कृतिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहां कला, साहित्य, संगीत, रंगमंच एवं सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का नियमित आयोजन संभव हो सकेगा।
    अटल कला भवन की प्रशासनिक स्वीकृति मधुबनी जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। यह परियोजना न केवल जिले की सांस्कृतिक समृद्धि को नई ऊर्जा प्रदान करेगी, बल्कि मधुबनी को बिहार के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह सौगात आने वाली पीढ़ियों के लिए कला, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का एक सशक्त माध्यम बनेगी तथा मिथिलांचल की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।– —————————————————————————————* ..*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिले में शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण*
    Next Article बिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, पांच नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी
    admin

    Related Posts

    बिहार में वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के सामंजन की मांग, लंबित वेतन भुगतान को लेकर CM को पत्र

    August 12, 2026

    सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान

    August 12, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस की कार्रवाई: मद्यनिषेध मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    August 12, 2026

    मुख्यमंत्री सहयोग कार्यक्रम की समीक्षा, मधुबनी के 20 आवेदन चिन्हित; 12 का निष्पादन पूरा

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    बिहार में वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के सामंजन की मांग, लंबित वेतन भुगतान को लेकर CM को पत्र

    By adminAugust 12, 20260

    मुजफ्फरपुर: तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी भूषण कुमार झा ने बिहार…

    सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान

    August 12, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस की कार्रवाई: मद्यनिषेध मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    August 12, 2026

    मुख्यमंत्री सहयोग कार्यक्रम की समीक्षा, मधुबनी के 20 आवेदन चिन्हित; 12 का निष्पादन पूरा

    August 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (579)
    • Breaking News (1,361)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (174)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?