*समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक -24/06/2026*
================================ *■ जिले में शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण*
*——25 जून से पर्व की समाप्ति तक, 24 घंटे कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष*
*———किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-224425 पर कर सकते है संपर्क।*
*—–सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील 451 स्थानों में 902 दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियो के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को किया प्रतिनियुक्त*
*——–सम्पूर्ण जिला के विधि-व्यवस्था एवं जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी के रूप में पुलिस उपाधीक्षक रश्मि**
*———-सोशल मीडिया पर भड़काऊ,भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाले पोस्ट करने वालो को चिन्हित कर होगी करवाई।*
*जिला साइबर सेल एवं सूचना एवं* *जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर रखेगी कड़ी नजर*
*मधुबनी 24 जून 2026*
*जिले में शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। 25 जून से 24 घंटे जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहकर पल-पल की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगा। किसी भी आपात स्थिति में सूचना या सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-224425 पर संपर्क कर सकते है। जिला के सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील 451 स्थानों में 902 दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।*
*सम्पूर्ण जिला के विधि-व्यवस्था एवं जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी के रूप में पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, रश्मि रहेंगी।*
*वही सोशल मीडिया पर भड़काऊ,भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाले पोस्ट करने वालो को जिला साइबर सेल एवं सूचना एवं जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम 24 घंटे सक्रिय रहकर पर कड़ी नजर रखेगी।*
*किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में दंगा नियंत्रण कंपनी, वज्रवाहन, अग्निशमन, आदि की तैनाती की जायेगी। अग्निशामन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशामन दस्ता को हर समय तैयार रखेंगे, ताकि आपात स्थिति में ससमय नियंत्रण किया जा सके।*
……………………………………………………………………………………………..। ..*
================
================ ———————————————- ——————————————————————–*
================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-224425 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*
**
================
*# DPRO,Madhubani*