Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी: गाढ़ा थाना पुलिस ने ऑटो से 80 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 2, 2026

    सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    August 2, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही कड़ी नजर

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
    Bihar

    एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    adminBy adminJune 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    सीतामढ़ी, 12 जून 2026।

    जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC), सीतामढ़ी में *लोकलाइजेशन ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (LSDG)* के अंतर्गत थीम चयन एवं ग्राम पंचायत योजना एवं सुविधा टीम (GPPFT) गठन को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) एवं प्रखंड कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों को सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन के लिए सशक्त बनाना तथा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभावी योजना निर्माण प्रक्रिया को बढ़ावा देना था।

    कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को एलएसडीजी के विभिन्न विषयों, पंचायत स्तर पर प्राथमिकताओं के निर्धारण, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप थीम चयन तथा ग्राम पंचायत योजना एवं सुविधा टीम (GPPFT) के गठन एवं उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पंचायत विकास योजनाओं में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।

    उन्मुखीकरण कार्यक्रम में डीपीआरसी शंकर कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर थीम चयन कर गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजनाएं तैयार करने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) निर्माण की प्रक्रिया एवं पंचायतों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर योजनाओं की प्रभावी तैयारी और क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

    कार्यक्रम में **पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर रोहित कुमार*और दुर्गा प्रसाद* ने एलएसडीजी थीम चयन की प्रक्रिया, जीपीपीएफटी गठन की आवश्यकता एवं पंचायतों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर गठित टीम स्थानीय समस्याओं की पहचान कर विकास योजनाओं को अधिक परिणामोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पंचायत विकास योजना निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव साझा किए तथा पंचायतों में सतत विकास लक्ष्यों को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु सुझाव भी दिए।

    कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पंचायतों में एलएसडीजी आधारित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण प्रक्रिया को मजबूत करने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleतस्करी के लिए रखा गया 70 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त, अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी की अनुशंसा
    Next Article कल बिहार के माननीय मुख्यमंत्री,बड़े भाई श्री सम्राट चौधरी जी से शिष्टाचार मुलाकात कर राज्य के शिक्षकों एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं एवं उनके समाधान की आवश्यकता से अवगत कराया।
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी: गाढ़ा थाना पुलिस ने ऑटो से 80 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 2, 2026

    सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    August 2, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही कड़ी नजर

    August 2, 2026

    सीतामढ़ी: सुप्पी थाना कांड संख्या 167/26 के फरार आरोपी के खिलाफ इस्तिहार की कार्रवाई

    August 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी: गाढ़ा थाना पुलिस ने ऑटो से 80 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की, दो आरोपी गिरफ्तार

    By adminAugust 2, 20260

    सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते…

    सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    August 2, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही कड़ी नजर

    August 2, 2026

    सीतामढ़ी: सुप्पी थाना कांड संख्या 167/26 के फरार आरोपी के खिलाफ इस्तिहार की कार्रवाई

    August 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (488)
    • Breaking News (1,359)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (163)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?