कल बिहार के माननीय मुख्यमंत्री,बड़े भाई श्री सम्राट चौधरी जी से शिष्टाचार मुलाकात कर राज्य के शिक्षकों एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं एवं उनके समाधान की आवश्यकता से अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान फरवरी 2026 के बाद से लंबित वेतन भुगतान, प्रधान शिक्षक/प्रधानाध्यापकों के एरियर भुगतान एवं HRMS से संबंधित तकनीकी समस्याएं, UTI Retirement Benefit Pension Fund में सरकार के लंबित अंशदान का भुगतान, तृतीय एवं चतुर्थ सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों का HRMS Onboarding एवं वेतन भुगतान, विरमन तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान के लाभ से जुड़े लंबित मामलों सहित विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों की अनेक महत्वपूर्ण समस्याओं को मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रमुखता से रखा गया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी बिहार की शिक्षा व्यवस्था एवं उसके वास्तविक आधारस्तंभ हमारे शिक्षक साथियों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। उन्होंने शिक्षकों एवं आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान के लिए बिहार सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए “सहयोग पोर्टल” को एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल भविष्य में शिकायत निवारण व्यवस्था में एक मील का पत्थर साबित होगा तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा 11 मई 2026 को “सहयोग पोर्टल” का शुभारंभ किया गया तथा 19 मई 2026 से विभिन्न जिलों में सहयोग शिविरों का संचालन प्रारंभ किया गया। यह पहल जनसमस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री जी से विभिन्न कोटि के शिक्षकों एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की समस्याओं के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव, मार्गदर्शन एवं सकारात्मक संकेत प्राप्त हुए, जो निश्चित रूप से लंबित मामलों के समाधान में सहायक सिद्ध होंगे।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के मार्गदर्शन एवं राज्य सरकार की सकारात्मक सोच के कारण शिक्षकों एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों से संबंधित लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा तथा बिहार की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त बनेगी।
बिहार में कार्यरत विभिन्न कोटी के शिक्षकों, स्नातकों एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के अधिकार, सम्मान एवं हितों की रक्षा हेतु मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
— ई. अभिषेक झा
प्रदेश प्रवक्ता, जनता दल (यूनाइटेड)
सह तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित विधान परिषद प्रत्याशी
#SamratChaudhary #JDU #BiharEducation #Teachers #HealthInstructors #SahyogPortal #HRMS #TeacherWelfare #BiharGovernment #Tirhut #NDA
