Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    June 14, 2026

    तस्करी के लिए रखा गया 70 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त, अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी की अनुशंसा

    June 14, 2026

    लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सीतामढ़ी जिला प्रदेश में 12वें स्थान पर।

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
    Bihar

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    adminBy adminJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–12–06–2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    *जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम*

    समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के नेतृत्व में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने शपथ लेते हुए संकल्प व्यक्त किया कि वे किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन नहीं करेंगे और न ही उसे बढ़ावा देंगे। साथ ही यह भी प्रतिज्ञा की गई कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रम कार्य नहीं कराया जाएगा तथा समाज में बाल श्रम उन्मूलन के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रतिभागियों ने अपने राज्य एवं जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

    *जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी*

    बाल श्रम के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रथ के द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बाल श्रम निषेध संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

    इस मौके पर जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और उनका बचपन शिक्षा, सुरक्षा एवं समुचित विकास के लिए समर्पित होना चाहिए, न कि श्रम कार्यों में व्यतीत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाल श्रम न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी बाधक है। जिला प्रशासन बाल श्रम उन्मूलन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा संबंधित विभागों के समन्वय से लगातार जागरूकता एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों, अभिभावकों, नियोजकों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे बाल श्रम के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा किसी भी बच्चे को श्रम कार्य में संलग्न पाए जाने पर इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article17 एवं 18 जून 2026 को प्रखंड सहयोग–सह–जन कल्याण शिविर का आयोजन सीतामढ़ी जिला के सभी 17 प्रखंडों में किया जाएगा।
    Next Article *विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीतामढ़ी में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित*
    admin

    Related Posts

    एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    June 14, 2026

    तस्करी के लिए रखा गया 70 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त, अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी की अनुशंसा

    June 14, 2026

    लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सीतामढ़ी जिला प्रदेश में 12वें स्थान पर।

    June 14, 2026

    *विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीतामढ़ी में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित*

    June 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    By adminJune 14, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित…

    तस्करी के लिए रखा गया 70 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त, अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी की अनुशंसा

    June 14, 2026

    लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सीतामढ़ी जिला प्रदेश में 12वें स्थान पर।

    June 14, 2026

    *विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीतामढ़ी में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित*

    June 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (82)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (52)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?