सिलाई प्रशिक्षण का समापन, बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ एवं पुस्तकालयों में अलमीरा सहित पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं।
दिनांक 10 नवंबर 2026 श्री संजीव कुमार सिंह, कमांडेंट, 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II के मार्गदर्शन में तथा श्रीमती गायत्री देवी, माननीय विधायक, परिहार विधानसभा क्षेत्र गरिमामयी उपस्थिति में, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के नागरिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सीमावर्ती ग्रामीणों को कौशल विकास, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ तथा पंचायत भवन, सोनबरसा में स्थित पुस्तकालय एवं किशुन चन्द्र रामगुलाम रा. म. विद्यालय, कन्हौली के पुस्तकालय हेतु पुस्तकों एवं अलमारियों का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती गायत्री देवी, माननीय विधायक, परिहार द्वारा अपने कर-कमलों से दीप प्रज्वलित कर बाईब्रेंट विलेज सोनबरसा एवं कन्हौली के कार्यक्षेत्र में 15-15 कुल 30 महिलाओं एवं युवतियों हेतु 20 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन तथा प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र के साथ अधिक से अधिक सामुहिक ग्रामिणों को लाभान्वित होने के उदेश्य से ग्राम सोनबरसा, इंदरवा एवं कन्हौली के सार्वजनिक स्थान पर एक-एक सिलाई मशीन के साथ सिलाई संबंधित सामग्री वितरण किया गया साथ ही सोनबरसा के कार्यक्षेत्र में आने वाले 30 युवाओं एवं विशेष कर युवतियों हेतु 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में वाईब्रेंट विलेज सोनबरसा में स्थित पंचायत भवन के पुस्तकालय एवं कन्हौली में स्थित किशुन चन्द्र रामगुलाम रा. म. विद्यालय, कन्हौली के पुस्तकालय में ग्रामिणों एवं छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन एवं प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकों एवं अलमारियों को प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर श्रीमती गायत्री देवी, माननीय विधायक, परिहार ने 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में किए जा रहे जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती नागरिकों के कल्याण एवं सामाजिक विकास के लिए जिस प्रकार निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। विशेष रूप से महिलाओं एवं युवतियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में 51वीं वाहिनी द्वारा किए जा रहे कार्य नारी शक्ति के सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि सिलाई एवं बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे व्यावहारिक एवं शैक्षणिक प्रशिक्षण महिलाओं को अपने हुनर को रोजगार के अवसर में परिवर्तित करने में सहायता प्रदान करेंगे। इससे सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाएँ अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आर्थिक रूप से भी सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कौशल एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में 51वीं वाहिनी द्वारा किए जा रहे प्रयास को न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाले हैं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक आजीविका की दिशा में आगे बढ़ाने में भी सहायक हैं।
साथ ही श्री संजीव कुमार सिंह, कमांडेंट ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल का दायित्व केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमावर्ती नागरिकों के कल्याण, विकास एवं सशक्तिकरण में सहयोग करना भी हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से सीमावर्ती ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को कौशल विकास एवं स्वरोजगार से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम सशस्त्र सीमा बल एवं सीमावर्ती नागरिकों के बीच विश्वास, सहयोग एवं आत्मीय संबंधों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सीमावर्ती ग्रामीण सीमा सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोगी हैं और उनके साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय से सीमा सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं संबंधित कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
