प्रेस विज्ञप्ति*

सीतामढ़ी, दिनांक 29 अक्टूबर 2026: आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को 51वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा विजिलेंस अवेयरनेस वीक–2026 एवं #Fit4Run7.0 अभियान के अंतर्गत *श्री संजीव कुमार सिंह, कमांडेंट* महोदय की अध्यक्षता में फिट फोर रन 7.0 के तहत 05 किलोमीटर दौड़ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित दौड़ सीतामढ़ी–शिवहर मुख्य मार्ग से प्रारंभ होकर वाजिदपुर गांव के समीप समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में वाहिनी मुख्यालय के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों ने पूरे उत्साह, उमंग एवं जोश के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।

दौड़ के समापन के उपरांत वाजिदपुर एवं आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक इस अभियान में सहभागिता की तथा फिटनेस के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। इस दौरान ग्रामीणों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” का संदेश दिया गया। साथ ही, उपस्थित स्कूली बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उन्हें नियमित शारीरिक गतिविधियों, खेलकूद एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं ग्रामीण समुदाय के बीच शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित व्यायाम की आदत को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व का प्रचार-प्रसार करना था।

इस अवसर पर श्री संजीव कुमार सिंह, कमांडेंट महोदय ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं अनुशासित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

51वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा समाज में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version