समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 21/03/2026

*⬛️ *31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से कराएं* जीवन प्रमाणीकरण
सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मधुबनी द्वारा संचालित सभी पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई हैसभी पेंशनधारियों के लिए वर्ष में कम से कम एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है।
जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर पेंशन हो सकती है बाधित
जिन पेंशनधारियों द्वारा निर्धारित समयसीमा तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया जाएगा, उनकी पेंशन राशि का भुगतान रोक दिया जाएगा। अतः सभी लाभार्थी समय रहते इस प्रक्रिया को पूर्ण कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
■ कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर निःशुल्क सुविधा उपलब्ध
सभी पेंशनधारी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण करवा सकते हैं।
यदि अंगूठा (फिंगरप्रिंट) कार्य नहीं करता है, तो आइरिस (आंख की पहचान) के माध्यम से भी प्रमाणीकरण संभव है।
आधार से संबंधित समस्या होने पर नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट कराना आवश्यक है।
■ जिले में अबतक 71% पेंशनधारियों का ही हुआ प्रमाणीकरण
सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मधुबनी के अनुसार:
कुल पेंशनधारी: 6,14,529
अबतक प्रमाणीकरण: 4,35,000 (71%)
शेष लंबित: 1,81,000 पेंशनधारी
शेष सभी पेंशनधारियों से अपील की जाती है कि वे शीघ्रता से अपना जीवन प्रमाणीकरण करवा लें।
■ प्रशासन की अपील: अंतिम तिथि का करें पालन

जिला प्रशासन, मधुबनी द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना यथाशीघ्र अपना जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करें। इससे पेंशन भुगतान की निरंतरता बनी रहेगी और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।– —————————————————————————————* ..*

  *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

=============== ===

**

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version