17 मई, बोखरा, संगठन सृजन सदस्यता अभियान के तहत वोखरा प्रखंड के खड़का गाँव में प्रखंड कॉंग्रेस अध्यक्ष जीवेद्र मिश्रा के अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने कहा की संगठन सृजन me कॉंग्रेस विचारधारा के कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन सदस्य बन सकते है जिसके आधर पर ही संगठन में दायित्व दिया जाएगा विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक डॉ गौरव वर्मा ने कहा की देश की सबसे पुरानी पार्टी जो अंग्रेजों से लड़ के हमे आजादी दिलाइ जिसका गौरवशाली इतिहास रहा है उसका सदस्य बनना हमलोगों के लिये गौरव की बात है l प्रदेश प्रतिनिधि डॉ राजीव कुमार काजू चुन्नू सिंह आफ़ताब अंजूम बिहारी ने कहा की मोदी सरकार की गलत नीति के कारन बेरोजगारी महंगाई चरम पर है मोदी सभी मोर्चे पर बुरी तरह असफल है इस बुरे दौड़ में देश को युवा नेतृत्व की आवश्यकता है युवाओं को कॉंग्रेस का सदस्य बनकर राष्ट निर्माता में सहयोग करना चाहिए l प्रखंड कॉंग्रेस प्रभारी ताराकांत झा अमजद खान ने उपस्थित दर्जनों युवा महिला को संगठन सृजन से जोड़ते हुए सदस्य बनाया l कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय लोगों ने फूलमाला तथा अंग वस्त्र से जिला अध्यक्ष अमित कुमार टुना जिला प्रभारी डॉ वर्मा को सम्मानित करते हुए कहा कि दसको बाद सीतामढ़ी जिला अध्यक्ष का आगमन प्रखंड के इस सुदूर गांव में हुआ है जिससे हम कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है जिला कांग्रेस का कमान मजबूत हाथों को मिला है जिसके कारण हम सब लोग मजबूत होंगे
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
