Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ⬛ *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर* *नगर भवन में विशेष* *योग कार्यक्रम का* *आयोजन*

    June 22, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस की महिला हेल्प डेस्क सक्रिय: महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

    June 22, 2026

    सीतामढ़ी में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»⬛ *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर* *नगर भवन में विशेष* *योग कार्यक्रम का* *आयोजन*
    Bihar

    ⬛ *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर* *नगर भवन में विशेष* *योग कार्यक्रम का* *आयोजन*

    adminBy adminJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    =================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ====================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक 21/06/2026*
    ==================
    ⬛ *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर* *नगर भवन में विशेष* *योग कार्यक्रम का* *आयोजन*

    *मधुबनी : 21 जून 2026* अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर भवन, मधुबनी में जिला प्रशासन के तत्वावधान में विशेष योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री माधव आनंद, अपर समाहर्ता श्री मुकेश रंजन, उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री परिमल कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में कला जत्था की टीम द्वारा स्वागत गान एवं योग गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया गया। इसके उपरांत प्रशिक्षित योग गुरु के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री माधव आनंद ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो आज पूरे विश्व में मानव कल्याण का माध्यम बन चुका है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव के बीच योग व्यक्ति को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए, जिससे स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क का भी विकास हो सके।
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केअवसर पर जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने जिलेवासियों के नाम अपने संदेश में कहा है कि “योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। आज के बदलते परिवेश में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग सबसे सरल एवं प्रभावी उपाय है। मैं जिले के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे प्रतिदिन योग करें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति प्रेरित करें। स्वस्थ नागरिक ही विकसित समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला होते हैं।”
    कार्यक्रम के दौरान सेल्फी अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। उपस्थित लोगों ने योग को नियमित जीवनचर्या में शामिल करने का संकल्प भी लिया।
    कार्यक्रम के अंत में अपर समाहर्ता श्री मुकेश रंजन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों, कर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के विधिवत समापन की घोषणा की गई।
    इस अवसर पर उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री परिमल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नितेश कुमार पाठक, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेम लता, डीपीओ नमामि गंगे श्री आनंद अंकित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, स्थानीय कलाकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
    जिला प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से नियमित योग अपनाकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं तनावमुक्त जीवनशैली विकसित करने का आह्वान किया। —————————————————————————————* ..*
    =================
    *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
    =============== ===
    *।***
    ==================
    *# DPRO,Madhubani*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी पुलिस की महिला हेल्प डेस्क सक्रिय: महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी पुलिस की महिला हेल्प डेस्क सक्रिय: महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

    June 22, 2026

    सीतामढ़ी में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    June 22, 2026

    सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती अलर्ट: बैंक, ATM और ज्वैलरी दुकानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

    June 22, 2026

    हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, कोर्ट का इश्तिहार चस्पा

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    ⬛ *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर* *नगर भवन में विशेष* *योग कार्यक्रम का* *आयोजन*

    By adminJune 22, 20260

    *समाहरणालय, मधुबनी* ================= *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ==================== *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 21/06/2026* ================== ⬛ *अंतर्राष्ट्रीय योग…

    सीतामढ़ी पुलिस की महिला हेल्प डेस्क सक्रिय: महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

    June 22, 2026

    सीतामढ़ी में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    June 22, 2026

    सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती अलर्ट: बैंक, ATM और ज्वैलरी दुकानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

    June 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (132)
    • Breaking News (1,355)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (72)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?