*समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 18/05/2026*
==================
*⬛️ मधुबनी जिले में एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पूरी तरह* *सामान्य एवं नियंत्रित।* ⬛️ *जिला प्रशासन द्वारा* *जिलेभर में गैस वितरण* *व्यवस्था की सतत निगरानी।*
⬛️ *शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करें, उपभोक्ताओं को परेशान करने वाली एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई :*
⬛️ *अनावश्यक बुकिंग, जमाखोरी एवं पेट्रोल-डीजल भंडारण से बचने की अपील*
*मधुबनी, 18 मई 2026 :*
मधुबनी जिले में एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रित है। जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है ताकि प्रत्येक उपभोक्ता तक समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
दिनांक 18 मई 2026 के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान में कुल 40 हजार 832 एलपीजी गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। विभिन्न तेल कंपनियों — IOCL, HPCL एवं BPCL — के माध्यम से जिले में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कुल 99 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं।
जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में की गई जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 4 गैस एजेंसियों को सील किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बुकिंग एवं आपूर्ति की स्थिति
दिनांक 01 मार्च 2026 से 17 मई 2026 तक जिले में कुल 10 लाख 69 हजार 34 गैस बुकिंग दर्ज की गई है। बुकिंग के अनुरूप तेजी से सिलेंडरों की आपूर्ति भी की जा रही है।
केवल 17 मई 2026 को एक दिन में कुल 14 हजार 609 बुकिंग प्राप्त हुई, जबकि 14 हजार 593 सिलेंडरों की बिक्री एवं आपूर्ति की गई। उसी दिन तेल कंपनियों से जिले को 8 हजार 278 सिलेंडर प्राप्त हुए।
शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश
जिला प्रशासन ने जिले के सभी गैस वितरकों को निर्देश दिया है कि शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है, अतिरिक्त राशि की मांग की जाती है अथवा वितरण में लापरवाही बरती जाती है, तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*आमजनों से प्रशासन की* *अपील*
जिला प्रशासन ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि —
• अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें।
• घरेलू गैस का उपयोग केवल घरेलू कार्यों में ही करें।
• किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध भंडारण की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।
किसी भी शिकायत या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर संपर्क किया जा सकता है।
पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर भी पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। दिनांक 18.05.2026 को जिले में 490.5 हजार लीटर पेट्रोल तथा 579.1 हजार लीटर हाई स्पीड डीजल का स्टॉक उपलब्ध है।
जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक भंडारण न करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना अथवा अप्रिय घटना की संभावना उत्पन्न न हो।
जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। —————————————————————————————* ..*
=================
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
*।***
==================
*# DPRO,Madhubani*
