*समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 21/05/2026*
==================
⬛️ “पशुधन सेवाओं के डिजिटलीकरण को गति देगा NDLM : जिलाधिकारी”
“मधुबनी में NDLM की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, पशुधन टैगिंग एवं रियल टाइम डाटा अपलोड पर जोर”
“खुरपका-मुंहपका टीकाकरण एवं डिजिटल पंजीकरण में तेजी लाने का निर्देश”
*मधुबनी, 21 मई 2026* : राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन (NDLM) के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति (DLIC) की महत्वपूर्ण बैठक आज समाहरणालय सभागार, में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।
बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम मधुबनी, दुग्ध उत्पादक संघ के प्रतिनिधि, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी तथा भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन के अंतर्गत पशुधन के डिजिटल पंजीकरण, टैगिंग एवं डाटा अपलोडिंग कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में पशुधन से संबंधित आंकड़ों का अद्यतन कार्य तेजी से पूरा किया जाए तथा प्रत्येक पशु का डिजिटल रिकॉर्ड सुनिश्चित किया जाए, ताकि पशुपालकों को योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय कार्यान्वयन समिति (BLIC) को सक्रिय करते हुए नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं सतत मॉनिटरिंग अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में खुरपका-मुंहपका रोग (FMD) टीकाकरण अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही टीकाकरण के दौरान पशुओं की टैगिंग, ईयर टैग सत्यापन एवं रियल टाइम डाटा अपलोड सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में कृत्रिम गर्भाधान (AI), पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं पशुपालकों के बीच जागरूकता अभियान को और सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने, पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा समय पर उपचार एवं टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन पशुपालन क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता एवं आधुनिक तकनीक आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को डिजिटल माध्यमों से जोड़कर योजनाओं का लाभ सीधे उपलब्ध कराना तथा पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
बैठक के अंत में सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।– —————————————————————————————* ..*
=================
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
*।***
==================
*# DPRO,Madhubani*

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version