Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अरवल में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन की मापी सुधारने के लिए मांगे थे 20 हजार

    October 1, 2026

    KGMU के लापता नर्सिंग अधीक्षक इटौंजा टोल के सीसीटीवी में कार चलाते दिखे, कपड़ों से हुई पहचान

    October 1, 2026

    आज मेजरगंज मंडल अंतर्गत पंचायत खैरवा में देश के यशस्वी प्रधान मंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के सेवा के 25 साल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»⬛*जिलाधिकारी ने पूरे माह की हुई दोष सिद्धियों की समीक्षा, लंबित मामलों में बाधाओं की भी ली जानकारी।*
    National

    ⬛*जिलाधिकारी ने पूरे माह की हुई दोष सिद्धियों की समीक्षा, लंबित मामलों में बाधाओं की भी ली जानकारी।*

    adminBy adminJune 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    =================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ====================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक 22/06/2026*
    ==================
    ⬛*जिलाधिकारी ने पूरे माह की हुई दोष सिद्धियों की समीक्षा, लंबित मामलों में बाधाओं की भी ली जानकारी।*
    ⬛ *स्पीडी ट्रायल मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी*
    ⬛ *अपराध नियंत्रण एवं त्वरित न्याय प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जिलाधिकारी*।*

    *मधुबनी 22 जून 2026*
    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में सामान्य वाद, शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट), विशेष अधिनियम एवं स्पीडी ट्रायल से संबंधित लंबित एवं निष्पादित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पूरे माह में विभिन्न न्यायालयों द्वारा सुनाए गए दोषसिद्धि (Conviction) संबंधी मामलों की जानकारी प्राप्त की तथा लंबित मामलों के निष्पादन में आ रही बाधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से यह जानकारी ली कि कहीं थाना, चिकित्सकों अथवा अन्य संबंधित संस्थाओं के अपेक्षित सहयोग के अभाव में कोई मामला लंबित तो नहीं है। बैठक में विशेष लोक अभियोजक (POCSO) द्वारा अवगत कराया गया कि लदनियां थाना अंतर्गत एक मामला डीएनए (DNA) रिपोर्ट प्राप्त नहीं होने के कारण लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को गृह विभाग को पत्राचार कर आवश्यक रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषसिद्धि सुनिश्चित करने में यदि किसी अभियोजन पदाधिकारी को किसी प्रकार की प्रशासनिक अथवा प्रक्रियागत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा हो तो उसकी सूचना सीधे उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक स्तर पर त्वरित हस्तक्षेप किया जा सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्पीडी ट्रायल से संबंधित मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि अपराधियों को शीघ्र दंड दिलाया जा सके। उन्होंने अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार, वैज्ञानिक साक्ष्यों के समुचित संकलन तथा अभियोजन पक्ष के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया।
    जिलाधिकारी ने सभी अभियोजन पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियोजन पदाधिकारी, लोक अभियोजक (PP), अपर लोक अभियोजक (APP), विशेष लोक अभियोजक (SPL PP) एवं थाना प्रभारियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर मामलों के निष्पादन में तेजी लाई जाए।
    बैठक में न्यायालयों में लंबित मामलों के संबंध में अभियोजन पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही न्यायालयीय कार्यों के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनकी सूची तैयार की गई, ताकि उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जिला विधिक अनुश्रवण समिति (DLMC) की मासिक बैठक में उठाया जा सके।
    जिलाधिकारी ने इन उपलब्धियों की सराहना करते हुए दोषसिद्धि दर में और वृद्धि लाने के लिए साक्ष्य संकलन एवं अभियोजन प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने का निर्देश दिया।
    उन्होंने सामान्य एवं विशेष वादों के उन मामलों की भी समीक्षा की जिनमें अंतिम निर्णय निकट है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आवश्यक प्रतिवेदन, दस्तावेज एवं साक्ष्य समय पर न्यायालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
    बैठक में लंबित आईआर (IR), पोस्टमार्टम रिपोर्ट (PMR) एवं फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) प्रतिवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वैज्ञानिक एवं चिकित्सीय प्रतिवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे अनुसंधान एवं अभियोजन कार्य में अनावश्यक विलंब न हो।
    इसके अतिरिक्त रिहाई से संबंधित मामलों, अभियोजन प्रक्रिया की प्रगति तथा गवाह सुरक्षा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संवेदनशील मामलों में गवाहों की सुरक्षा एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
    बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, प्रभावी अनुसंधान तथा त्वरित न्याय सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस एवं अभियोजन विभाग को आपसी समन्वय के साथ गंभीर मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा न्यायालय में समय पर चार्जशीट, प्रतिवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
    बैठक में पुलिस उपाधीक्षक रश्मि, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा सिम्पा ठाकुर, उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर सहित लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक अन्य संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे। —————————————————————————————* ..*
    =================
    *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
    =============== ===
    *।***
    ==================
    *# DPRO,Madhubani*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article*⬛दिनांक-22.06.2026 को 44 हजार 95 एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध*
    Next Article मुहर्रम 2026: मधुबनी में हाई अलर्ट, 451 संवेदनशील स्थानों पर 902 दंडाधिकारी और पुलिस तैनात
    admin

    Related Posts

    मॉडल स्कूलों में पहुंचकर पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा

    October 1, 2026

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    September 30, 2026

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    अरवल में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन की मापी सुधारने के लिए मांगे थे 20 हजार

    By adminOctober 1, 20260

     जिले के सदर प्रखंड की रामपुर वैना पंचायत में तैनात राजस्व कर्मचारी शिवमंगल पासवान को…

    KGMU के लापता नर्सिंग अधीक्षक इटौंजा टोल के सीसीटीवी में कार चलाते दिखे, कपड़ों से हुई पहचान

    October 1, 2026

    आज मेजरगंज मंडल अंतर्गत पंचायत खैरवा में देश के यशस्वी प्रधान मंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के सेवा के 25 साल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन

    October 1, 2026

    मधुमक्खी पालन, मूल्य संवर्धन एवं विपणन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    October 1, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (925)
    • Breaking News (1,418)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (222)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?