Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान

    August 12, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस की कार्रवाई: मद्यनिषेध मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    August 12, 2026

    मुख्यमंत्री सहयोग कार्यक्रम की समीक्षा, मधुबनी के 20 आवेदन चिन्हित; 12 का निष्पादन पूरा

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»⬛*जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समन्वय बैठक आयोजित।*
    Bihar

    ⬛*जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समन्वय बैठक आयोजित।*

    adminBy adminJune 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    =================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ====================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक 24 /06/2026*
    ==================
    ⬛*जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समन्वय बैठक आयोजित।*

    ———- *सहयोग शिविर एवं सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का डीएम ने किया विस्तृत समीक्षा।*
    ———————- *लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन एवं क्षमतावर्धन की हुई समीक्षा—–* *राजस्व वसूली, नीलाम पत्र वाद तथा विकास योजनाओं में प्रगति लाने का निर्देश*
    मधुबनी, 25 जून 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक अंतर विभागीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, लंबित मामलों, जन शिकायतों, न्यायालयीन वादों, राजस्व वसूली तथा विकास योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

    बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सेवा-संवाद-समाधान एवं सहयोग शिविर पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्राप्त शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए।

    जिलाधिकारी ने लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन एवं क्षमता वर्धन की समीक्षा साथ ही जिला स्तरीय जनता दरबार, मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीपीग्राम, सूचना का अधिकार एवं अन्य शिकायत निवारण मंचों पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

    बैठक में नीलाम पत्र शाखा की समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को बड़े राजस्व वाले मामलों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई एवं निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली से संबंधित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा वसूली की गति बढ़ाई जाए।

    माननीय उच्च न्यायालय में लंबित सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी, एलपीए एवं अन्य न्यायालयीन मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समय पर शपथ-पत्र, प्रतिवेदन एवं आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि न्यायालयीन मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी मामलों का प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) एवं व्यय प्रमाण पत्र (डीसी) की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों वाले विभागों को शीघ्र अनुपालन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    विकास योजनाओं की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने विभिन्न तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं से योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विकासात्मक योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उक्त बैठक में सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे। —————————————————————————————* ..*
    =================
    *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
    =============== ===
    *।***
    ==================
    *# DPRO,Madhubani*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमहंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान

    August 12, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस की कार्रवाई: मद्यनिषेध मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    August 12, 2026

    मुख्यमंत्री सहयोग कार्यक्रम की समीक्षा, मधुबनी के 20 आवेदन चिन्हित; 12 का निष्पादन पूरा

    August 12, 2026

    मधुबनी के स्कूलों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम, 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान

    By adminAugust 12, 20260

    सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के…

    सीतामढ़ी पुलिस की कार्रवाई: मद्यनिषेध मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    August 12, 2026

    मुख्यमंत्री सहयोग कार्यक्रम की समीक्षा, मधुबनी के 20 आवेदन चिन्हित; 12 का निष्पादन पूरा

    August 12, 2026

    मधुबनी के स्कूलों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम, 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

    August 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (578)
    • Breaking News (1,361)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (174)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?