सीतामढ़ी। जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जला पुलस थाना अंतर्गत दर्ज मुकदमा संख्या-406/24 में फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त आकाश साह उर्फ संतोष साह को गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे पंजाब के लुधियाना से दबोचा गया।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त
- नाम: आकाश साह उर्फ संतोष साह
- पता: बथनाहा चौधर टोला, थाना-बथनाहा, जिला-सीतामढ़ी
- गिरोह: विकेश दास गिरोह का सक्रिय सदस्य
📜 आपराधिक इतिहास
- रुनीसैदपुर थाना: केस संख्या-217/2021, दिनांक 02.04.2021, धारा-399/402 भा.दं.वि. एवं 25(1-b)a/26/35 आ.एक्ट
- बथनाहा थाना: केस संख्या-259/2018, दिनांक 03.09.2018, धारा-399/402 भा.दं.वि. एवं 25(1-b)a/26/35 आ.एक्ट
- बेला थाना: केस संख्या-53/2021, दिनांक 27.03.2021, धारा-302/120(b)/34 भा.दं.वि. एवं 27 आ.एक्ट
⚖️ पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लंबा है और वह कई गंभीर मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
