सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साइबर थाना, सीतामढ़ी द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अप्रैल 2026 को थाना टीम ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त

  • नाम: रूपेश कुमार
  • पता: कन्हवा, थाना-बेला, जिला-सीतामढ़ी

🔍 अपराध का तरीका अभियुक्त ‘म्यूल (Mule) खाता’ संचालित कर साइबर फ्रॉड की राशि अपने खाते में मंगाता था और फिर चेक एवं CSP (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) के माध्यम से नकासी करता था।

📜 जांच में खुलासा

  • अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में कुल 06 NCRP शिकायतें दर्ज हैं
  • इसके द्वारा लगभग ₹6,29,428/- की नकासी की गई है
  • मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है

📱 बरामदगी

  • मोबाइल: 01
  • एटीएम कार्ड: 03
  • चेकबुक: 01

⚖️ पुलिस की कार्रवाई साइबर थाना ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version