सीतामढ़ी जिले की परिहार थाना पुलिस ने हत्या से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे बेतमिला वारंटी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई परिहार थाना कांड संख्या 312/24 के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, अखिलेश कुमार हत्या से संबंधित मामले में लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच में जुटी हुई है।

सीतामढ़ी पुलिस ने कहा है कि जिले में हत्या, लूट और अन्य गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version