सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र में हत्या से जुड़े एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। परिहार थाना कांड संख्या 163/25 में फरार चल रहे अभियुक्त विजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, विजय सिंह हत्या से संबंधित मामले में लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

सीतामढ़ी पुलिस का कहना है कि जिले में फरार अपराधियों और गंभीर मामलों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version