सीतामढ़ी: सोनबरसा थाना पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने 4 सितंबर 2026 को थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल यादव के रूप में हुई है। वह नेपाल के सलाही जिले के मलंगवा थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर-10 का निवासी बताया गया है।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से गांजा जैसा अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 202.6 किलोग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 1 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, मामले में अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े आगे और पीछे के कड़ियों का पता लगाया जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version